Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्लैश नहीं, यह है पुष्पा 2 की रिलीज टलने का कारण, अब अल्लू-अर्जुन के 'लकी' महीने में आएगी फिल्म?

    अल्लु अर्जुन (Allu Arjun) की सुपरहिट मूवी पुष्पा (Pushpa The Rise) ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया था। अब फैंस की नजर फिल्म के सीक्वल पुष्पा द रूल पर है। पुष्पा 2 अनाउंसमेंट के टाइम से ही चर्चा में बनी हुई है। 14 अगस्त को रिलीज होने वाली इस फिल्म की नई रिलीज को लेकर एक अपडेट आया है।

    By Karishma Lalwani Edited By: Karishma Lalwani Updated: Mon, 17 Jun 2024 01:37 PM (IST)
    Hero Image
    'पुष्पा 2' स्टार कास्ट अल्लु अर्जुन और रश्मिका मंदाना

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Pushpa 2 Release: अल्लु अर्जुन (Allu Arjun) स्टारर फिल्म 'पुष्पा 2' अनाउंसमेंट के बाद से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस मूवी के दो गाने रिलीज किए जा चुके हैं, जिस पर लोग जमकर रील्स बना रहे हैं। 'पुष्पा 2' की ऑफिशियल रिलीज डेट 14 अगस्त, 2024 थी, लेकिन पिछले कई दिनों से फिल्म के पोस्टपोन होने की खबरें आ रही हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'पुष्पा 2' की नई रिलीज को लेकर आई अपडेट

    सुकुमार के डायरेक्शन में बनी 'पुष्पा: द राइज' ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पांस मिला था। वहीं अब मेकर्स 'पुष्पा: द रूल' की कहानी लेकर हाजिर होने के लिए तैयार हैं। जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा है, वैसे-वैसे फैंस की फिल्म की रिलीज को लेकर इंतजार बढ़ता जा रहा है। लेकिन अब एक ऐसी जानकारी सामने आ रही है, जो फैंस को मायूस कर सकती है।

    इस कारण टली 'पुष्पा 2'

    पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, पुष्पा 2 की कुछ हिस्सों की शूटिंग अभी भी बाकी है। एडिटिंग का काम भी बाकी है। अब मेकर्स ने फिल्म को पोस्टपोन करने की योजना बनाई है। शूटिंग शेड्यूल के कारण फिल्म को नई रिलीज डेट के लिए पुश किया गया है। 

    इस महीने रिलीज हो सकती है फिल्म

    सामने आई जानकारी के अनुसार, अल्लु अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'पुष्पा 2' को दशहरा 2024, दिसंबर 2024 या पोंगल 2025 पर रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, इस बात की संभावना ज्यादा है कि 'पुष्पा 2' दिसंबर 2024 में रिलीज हो। 

    बता दें कि 'पुष्पा: द राइज' भी दिसंबर में ही रिलीज हुई थी। फिल्म 17 दिसंबर, 2021 को रिलीज की गई थी। पैन इंडिया लेवल पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस मूवी ने 108.26 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था।

    यह भी पढ़ें: Stree 2 Release Date: 'पुष्पाराज' को डराएगी 'स्त्री', इस चुड़ैल से अक्षय और जॉन भी थर-थर कापेंगे