विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हनुमान मंदिर में रात को बज रहे थे भजन, सुनकर आगबबूला हुए Allu Arjun के छोटे भाई; पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Published: Tue, 29 Sep 2026 12:29 PM (IST)

अल्लू अर्जुन के छोटे भाई अल्लू सिरीश ने उनके घर के पास हनुमान मंदिर में लाउड भजन बजने पर शिकायत दर्ज करवाई।

अल्लू सिरीश ने मंदिर में लाउड म्यूजिक पर शिकायत की दर्ज/ फोटो-इंस्टाग्राम

अल्लू सिरीश ने मंदिर में लाउड म्यूजिक पर शिकायत की दर्ज/ फोटो-इंस्टाग्राम

HighLights

  1. अल्लू सिरीश ने तेज भजन पर पुलिस में की शिकायत 

  2. हैदराबाद के हनुमान मंदिर से आ रही थी आवाज

  3. पुलिस ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के छोटे भाई अल्लू सिरीश हाल ही में सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुके हैं। कथित तौर पर उनके शेखपेट स्थित अपने घर के पास मंदिर में रात के समय में तेज भजन बजने की वजह से एक्स अकाउंट पर मामला उठाया और हैदराबाद अथॉरिटीज से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की।

अल्लू सिरीश को रात में हनुमान मंदिर में तेज भजन से हुई परेशानी

अल्लू अर्जुन के छोटे भाई और तेलुगु एक्टर अल्लू सिरीश (Allu Sirish) ने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि कई दिनों से वह इस तेज आवाज से परेशान हो रहे हैं। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर हैदराबाद पुलिस को टैग करते हुए लिखा, "रिस्पेक्टेड हैदराबाद पुलिस, मैं शेखपेट के अपर्णा वन का निवासी हूं। पिछले कुछ दिनों से विनोभा नगर के हनुमान मंदिर (Hanuman Mandir) में रात को 2-3 बजे तक के निर्धारित सीमा से अधिक तेज म्यूजिक बज रहा है। मैनें फिल्म नगर पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है।"

उन्होंने सिर्फ हनुमान मंदिर में रात को बजने वाले भजन का ही नहीं, बल्कि गणेश उत्सव के आसपास तेज बजने वाले म्यूजिक का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि वहां पर रहने वाले लोगों को ये आश्वासन दिया गया था कि 25 सितंबर के बाद उन्हें शोर नहीं झेलना पड़ेगा। हालांकि, फेस्टिवल खत्म हो जाने के बाद भी परेशानियां कम नहीं हुईं। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि कई निवासी उनसे पहले इस बात की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन उन पर किसी भी तरह का एक्शन नहीं लिया गया।

Screenshot 2026-09-29 122536

हैदराबाद पुलिस ने अल्लू सिरीश की पोस्ट पर किया रिस्पांस

अल्लू सिरीश के पोस्ट के वायरल होने के बाद अब इस पर हैदराबाद पुलिस ने भी जवाब दिया है। उन्होंने लिखा, "सर ये मैटर फिल्म नगर पुलिस स्टेशन के पास है। मामले में जो भी जरूरी एक्शन होगा वो हम लेंगे। अल्लू सिरीश के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी साल 2024 में फिल्म बडी सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह एक तेलुगु ड्रामा एक्शन एडवेंचर फिल्म है।

यह भी पढ़ें- अल्लू अर्जुन ने इंडियन सिनेमा को दिलाई ग्लोबल पहचान, एटली की Raaka के नाम दर्ज हुआ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें- 'अवतार' से बेहतर Raaka...' अल्लू अर्जुन और दीपिका की फिल्म को लेकर 'डॉन' के डायरेक्टर का बड़ा दावा