Madhuri Dixit का 'चटपटा गाना', भैंस पर आता देसी बैटमैन; इंटरनेट पर वायरल हुआ Alka Yagnik का 27 साल पुराना गाना
सोशल मीडिया पर एक AI वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें 'देसी बैटमैन' भैंस पर सवार होकर माधुरी दीक्षित के गाने 'साजन साजन तेरी दुल्हन' पर दिख रहा है।

माधुरी दीक्षित के गाने पर आया देसी बैटमैन
HighLights
देसी बैटमैन का AI वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
माधुरी दीक्षित के कल्ट गाने का किया गया इस्तेमाल
सुपरहीरो का दिखाया गया देसी अंदाज
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। हॉलीवुड के सुपरहीरो बैटमैन के इन दिनों भारत में खूब चर्चे हैं। वजह है उसका देसी अंदाज, भैस की सवारी और बैकग्राउंड में चलता माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) का कल्ट गीत।
रील्स और इंस्टाग्राम वायरल के ट्रेंड में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो को बहुत पॉपुलैरिटी मिल रही है जो अपने आप में एक छोटी सी फिल्म के समान है। दर्शक इसे खूब एंजॉय कर रहे हैं और एक दूसरे के साथ शेयर भी कर रहे हैं।
27 साल पहले रिलीज हुआ था गाना
अब आप सोच रहे होंगे कि हम आपसे इसकी चर्चा क्यों कर रहे हैं? दरअसल इस रील के बैकग्राउंड में माधुरी दीक्षित की मूवी का एक कल्ट गाना चल रहा है जिसका वेडिंग सीजन में खास क्रेज देखने को मिल रहा है। हम बात कर रहे हैं साल 1999 में आई फिल्म 'आरजू' (Arzoo) के मशहूर गाने 'साजन साजन तेरी दुल्हन' (Sajan Sajan Teri Dulhan) की जोकि इस रील में अलग स्वाद जोड़ रहा है।
-1795582005349.webp)
अलका याग्निक ने गाया है गीत
कमेंट सेक्शन में लोग इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इंस्टाग्राम पर केवल दो हफ्तों में इस AI वीडियो सीरीज को 2.5 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसे रीमिक्स वर्जन के साथ जोड़ा गया है। यही वजह है कि अलका याग्निक का गाया यह रोमांटिक गाना इस गंभीर सुपरहीरो पर ऐसा फिट बैठा है कि लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं।
इस गाने का म्यूजिक अनु मलिक ने दिया है और आनंद बख्शी ने इसके बोल लिखे हैं। इस मूवी में माधुरी के साथ सैफ अली खान और अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आए थे।
View this post on Instagram
एआई की मदद से सुजल ने क्रिएट किया वीडियो
सुजल जयसवार नाम के शख्स ने इसे अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और वो इस पर एक पूरी सीरीज चला रहे हैं। वो इस पर अब तक 9 रील्स रिलीज कर चुके हैं। इन सभी को ऑडियंस से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस देसी बैटमैन की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है और हर एक रील में वो नई कहानी के साथ आता है। उन्होंने सुपरहीरो की जादुई दुनिया को भारत के चाय के टपरी, रेलवे ट्रैक और ऑटो रिक्शा के बीच लाकर खड़ा कर दिया है।
वीडियो लोगों के बीच इस कदर लोकप्रिय हुआ कि खुद अमेजन म्यूजिक इंडिया भी इस ट्रेंड में कूद पड़ा। उन्होंने इस रीमिक्स गाने के साथ माधुरी दीक्षित का मूल वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि बैटमैन को भी मिशन पर जाने से पहले जोश से भरने वाले गाने की जरूरत होती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।