Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Love Story: आलिया भट्ट के दिल को चीर गया रणबीर कपूर का ब्रह्मास्त्र, जंगल में शिव ने किया था ईशा से प्यार का इजहार

    By Karishma LalwaniEdited By:
    Updated: Fri, 09 Sep 2022 12:51 PM (IST)

    Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Love Story कहते हैं कि जोड़ियां आसमान में बनती हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के मामले में यह बात फिट बैठती है क्योंकि इन दोनों की दोस्ती जमीन से मीलों ऊपर प्लेन में हुई थी। रणबीर-आलिया की लव स्टोरी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।

    Hero Image
    File Photo of Ranbir Kapoor and Alia Bhatt

    नई दिल्ली, जेएनएन। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह पहली ऐसी फिल्म है जिसमें बतौर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने स्क्रीन स्पेस शेयर किया है। ब्रह्मास्त्र कई मायनों में रणबीर और आलिया के लिए खास हो सकती है। एक तो यह दोनों की साथ में पहली फिल्म है। दूसरा यह कि यह दोनों के करियर की अब तक सबसे बड़े बजट की मूवी बताई गई है। तीसरी सबसे अहम वजह, जो उनके लिए इस फिल्म को और खास बना सकती है, वह है इनकी लव स्टोरी। ब्रह्मास्त्र ही वह फिल्म है, जब रणबीर और आलिया ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। लेकिन, इनकी प्रेम कहानी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। दोस्ती से लेकर प्रपोज करने तक, इनकी लव स्टोरी का हर एंगल साधारण कम और फिल्मी ज्यादा है। कैसे? चलिए बताते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्लेन में हुई दोस्ती

    फरवरी 2018 में रणबीर और आलिया ब्रह्मास्त्र के लिए वर्कशॉप अटेंड करने जा रहे थे। इस दौरान दोनों एक दूसरे के साथ बैठे थे। इस बात से आलिया काफी खुश थीं क्योंकि उन्हें हमेशा से रणबीर पर क्रश था। यहीं से दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई। लेकिन, असल मामले में प्यार की शुरुआत कहां से हुई थी, इसका खुलासा आलिया ने कॉफी विद करण में किया था।

    फिल्मी अंदाज में रणबीर ने किया था प्रपोज

    मई 2018 में सोनम कपूर की शादी में आलिया और रणबीर को देखा गया था। यह पहला मौका था, जब दोनों पब्लिक प्लेस पर बतौर कपल स्पॉट किए गए थे। यहीं से अफवाहें भी तेज हो गई थीं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन, इनकी लाइफ का स्पेशल मोमेंट तब आया जब रणबीर ने आलिया को घने जंगलों के बीच फिल्मी स्टाइल में प्रपोज किया। दरअसल, आलिया-रणबीर एक दूसरे को पसंद तो करते थे लेकिन, रणबीर ने आलिया को कभी प्रपोज नहीं किया था। फिर आया वह वक्त जब 2019 में दोनों छुट्टियां मनाने अफ्रीका गए थे। इसी वेकेशन पर रणबीर ने ईशा (ब्रह्मास्त्र में किरदार का नाम) यानी कि आलिया को जंगल में प्रपोज किया था।

    View this post on Instagram

    A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

    रणबीर यह बात जानते थे कि आलिया को स्पेशल मोमेंट की तस्वीरें लेना पसंद है, इसलिए पहले से ही वहां कैमरे लगाकर उन्हें सरप्राइज दिया गया था। इसी साल फिल्मफेयर अवार्ड हुआ था, जब दोनों ने खुलकर अपने प्यार का इजहार किया था। आलिया ने अवार्ड मिलने के बाद स्पीच में रणबीर को आई लव यू कहा था। 

    आती रहीं शादी की खबरें

    रणबीर-आलिया इसी साल शादी के बंधन में बंधे थे। तकरीबन चार साल तक एक दूसरे को डेट कर अच्छी तरह समझने के बाद दोनों ने 14 अप्रैल को शादी कर ली। मगर, इनकी 2020 से ही इन दोनों की शादी की खबरों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का बाजार चर्चाओं में था।

    View this post on Instagram

    A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

    बहरहाल, आलिया ने 27 जून को अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। 

    यह भी पढ़ें: Brahmastra: फिल्म की रिलीज से पहले लालबाग के राजा की शरण में पहुंचे रणबीर और अयान