Viral Video: रणबीर कपूर को बच्चे संग खेलते देख इमोशनल हुईं पत्नी आलिया भट्ट, वीडियो शेयर कर कही ये बात
सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वे एक बच्चे को अपनी गोद में खिलाते हुए दिख रहे हैं और प्यार से उसके माथे पर किस कर रहे हैं। जिसे आलिया ने भी अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है और प्रतिक्रिया दी है।

नई दिल्ली, जेएनएन। बीते महीने ही शादी के बंधन में बंधे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के फैंस अब उनसे किसी खुशखबरी की उम्मीद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वे एक छोटे बच्चे के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस क्यूट वीडियो को देखकर उनकी पत्नी आलिया भट्ट भावुक हो गईं और शेयर करते हुए अपने दिल की बात शेयर की।
इंस्टाग्राम पर वायरल इस वीडियो में रणबीर कपूर एक बच्चे को अपनी गोद में खिलाते हुए दिख रहे हैं और प्यार से उसके माथे पर किस कर रहे हैं। वीडियो में रणबीर और बच्चा दोनों ही बेहद खुश दिख रहे हैं और एक दूसरी की कंपनी एंजॉय कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो पर फैंस ने आलिया भट्ट को टैग किया ताकि उनका ध्यान इस पर पड़ सके। जिसके बाद आलिया ने इस वीडियो को देखा और खुद को रिएक्ट करने से रोक नहीं पाई। आलिया ने इस वीडियो को अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया और लिखा, "ओके ये वीडियो पूरा एहसास दे रहा है।" इसके साथ ही भावुत होते हुए आलिया ने रोने वाला इमोजी भी बनाया।
रणबीर कपूर से हैं दूर
आलिया भट्ट हाल ही में अपने इंटरनेशनल प्रोजेक्ट 'हार्ट ऑफ स्टोन' के लिए रवाना हुई थीं। ये आलिया का पहला हॉलीवुड प्रोटेक्ट है। 'हार्ट ऑफ स्टोन' में आलिया गैल गैडोट और जेमी डॉर्नन के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती हुई नजर आएंगी। इस फिल्म के लिए रवाना होते हुए आलिया काफी नर्वस महसूस कर रही थी। उन्होंने अपनी सेल्फी शेयर करते हुए लिखा था, "और मैं अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए जा रही हूं। बार-बार मैं एक न्यू कमर की तरह महसूस कर रही हूं और बहुत नर्वस हूं। सबकुछ अच्छा होने के लिए मुझे शुभकामनाएं दें।"
View this post on Instagram
बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल, 2022 को अपने वास्तु स्थित घर पर शादी की थी। दोनों ने इस इवेंट को बेहद ही प्राइवेट रखा था। जिसमें केवल उनके परिवार वाले और करीबी ही शामिल हुए थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।