Ranbir-Alia Video: आलिया भट्ट ने सबके सामने रणबीर कपूर से कह दी ऐसी बात, हक्के-बक्के रह गए पैपाराजी
रणबीर कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो शमशेरा में नजर आए थे। इसके अलावा रणबीर श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में नजर आएंगे। वहीं रणबीर एनिमल में अनिल कपूर बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना नजर आएंगे।

नई दिल्ली, जेएनएन। Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी इंडस्ट्री के हिट एंड कूल जोड़ियों में से एक है। दोनों ही स्टार्स को फैंस काफी पसंद करते हैं। हाल ही में रणबीर और आलिया के घर बेटी ने जन्म लिया है। दोनों ने अपनी बेटी का नाम राहा कपूर रखा है। मां बनने के बाद आलिया पति रणबीर के साथ मुंबई के एक इवेंट में पहुंचे। इस इवेंट कर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
आलिया ने गाया 'केसरिया...'
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जिस इवेंट में पहुंचे वहां पर उन्होंने खूब बातें की और पापाराजी की डिमांड को भी पूरा किया। इवेंट में आलिया से उनकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का केसरिया... गाना गाने की डिमांड की गई। ऐसे में आलिया ने अपने पापाराजी का दिल रखा और 'केसरिया...' सॉन्ग गाया, लेकिन इस दौरान एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा कर दिया कि हर कोई हैरान रह गया। आलिया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
'केसरिया...' गाते वक्त आलिया से हुई ये गलती
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का वायरल हो रहा वीडियो फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि आलिया पति रणबीर के साथ इवेंट में बैठी हुई हैं और पापाराजी के रिक्वेस्ट करने पर फिल्म ब्रह्मास्त्र का गाना केसरिया गाती हैं। हालांकि गाते वक्त आलिया लिरिक्स भूल जाती हैं, जिस पर रणबीर और पापाराजी उन्हें गाने की लाइन याद दिलाते हैं। जिसके बाद वो गाना पूरा करती हैं। हर किसी को इस बात की हैरानी हुई कि आलिया अपनी ही फिल्म के सुपरहिट गाने की लिरिक्स कैसे भूल सकती हैं। इसी बात को लेकर आलिया सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं।
आलिया और रणबीर इन फिल्मों में आएंगे नजर
आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो एक्टर रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगी। इसके अलावा आलिया 'जी ले जरा' में कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के अलावा आलिया, हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में भी जलवा बिखेरती नजर आएंगी। वहीं एसएस राजामौली की फिल्म SSMB29 भी लिस्ट में शामिल है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।