Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Alia Bhatt ने आखिर इशारों में ही सही रणबीर कपूर के लिए किया प्यार का इजहार, दिया ये खास हिंट, वीडियो वायरल

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Wed, 03 Feb 2021 08:07 AM (IST)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी लाइफ से जुड़ी हर छोटी बड़ी बातें सोशल मीडिया फैंस के साथ शेयर करती हैं। वहीं इसी बीच आलिया ने अपने इंस्टा पर एक सही या गलत के सेशन में कई राज खोले।

    Hero Image
    Alia Bhatt Express His Love For Ranbir Kapoor Video Goes Viral On Social Media

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड​ एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के काफी वक्त से अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। वहीं अक्सर दोनों को एक साथ स्पॉट किया जाता है। आलिया भी रणबीर कपूर की फैमिली के साथ हर खास मौकों पर मौजूद रहती हैं। हलांकि कभी दोनों ने खुलकर अपने प्यार का इजहार पब्लिकली नहीं किया। लेकिन दोनों के फैंस उन्हें एक साथ देखकर काफी खुश होते हैं और जल्द ही दोनों को शादी के बंधन में बंधते देखना चाहतेे हैं। वहीं इसी बीच आलिया भट्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने प्यार का इजहार करती नजर आ रही हैं।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी लाइफ से जुड़ी हर छोटी बड़ी बातें सोशल मीडिया फैंस के साथ शेयर करती हैं। वहीं इसी बीच आलिया ने अपने इंस्टा पर एक सही या गलत के सेशन में कई राज खोले। इसी दौरान आलिया ने रणबीर के साथ रिलेशनशिप में होने का भी हिंट दिया है। आलिया ने हिंट देते हुए लिखा कि उन्हें नंबर 8 से प्यार है। आपको बता दें कि ये  8 नंबर रणबीर का पसंदीदा नंबर है।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Alia Bhatt 🦋 (@aliabhatt143.ig)

    वहीं आलिया ने अपनी हर सवाल के जवाब देते हुए वीडियो बनाई। इस वीडियो में फैंस ने उनके वर्कआउट की आदतें, पसंदीदा खाना और भी बहुत कुछ पूछा। वहीं फैंस ने उनसे ये भी पूछा कि पेट्स में उन्हें कैट ज्यादा पंसद है या डॉग्स। इस पर आलिया ने बताया कि उन्हें बिल्ल्यिों से प्यार रहा है और उनके पास हमेशा से ही बिलियां थीं, लेकिन साथ ही मुझे डॉग्स भी उतने ही प्यारे लगते हैं।   

    यही नहीं इसी सही या गलत के सेशन में कई ऐसे भी रहे जिसमें चाह कर भी आलिया, रणबीर के लिए अपनी फीलिंग्स को छुपा नहीं पाईं।  फैन ने पूछा कि क्या उन्हें नंबर 8 से प्यार है? इस पर उन्होंने  वीडियो द्वारा जवाब दिया, 'सही में, लव'। यही नहीं उन्होंने अपने हाथों से एक हार्ट जेस्चर भी बनाया। आपको याद दिला दें कि बीते साल रणबीर कपूर के जन्मदिन पर आलिया ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे 8'।