विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साड़ी पहन आलिया भट्ट ने स्टेज पर नंगे पैर किया 'नाटू-नाटू' गाने पर दमदार डांस, यूजर बोले- हाई एनर्जी

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Mon, 27 Feb 2023 09:21 AM (IST)

रविवार की रात मुंबई में ज़ी सिनेमा अवार्ड 2023 आयोजन हुआ। इस दौरान रेड कार्पेट पर सितारों ने अपना जलवा ...और पढ़ें

alia bhatt Naatu Naatu Dance, Alia Bhatt dance, Alia Bhatt, RRR
alia bhatt Naatu Naatu Dance, Alia Bhatt dance, Alia Bhatt, RRR

नई दिल्ली, जेएनएन। Alia Bhatt Naatu Naatu Dance: रविवार की शाम मुंबई में सितारों के नाम रही।  इस मौके पर रेड कार्पेट पर बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत के कई सेलेब्स ने ग्लैमर का तड़का लगाया। ज़ी सिनेमा अवार्ड 2023 आयोजन हुआ। इस दौरान शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना,  कियारा आडवाणी, बॉबी देओल और आलिया भट्ट समेत कई हस्तियां शामिल हुई। मां बनने के बाद एक्ट्रेस पहली बार  रेड कार्पेट पर शामिल हुई। इस दौरान आलिया बेहद खूबसूरत नजर आई।

आलिया भट्ट ने किया परफॉर्म

एक्ट्रेस ने एक स्टाइलिश सी-ग्रीन ड्रेस पहनी थी और इसे नेकपीस के साथ एक्सेसरीज किया था। उसका ऑन-पॉइंट मेकअप और मिलियन-डॉलर की स्माइल उनके लुक को कॉम्पलीमेंट कर रहा था। इस अवॉर्ड नाइट में एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू पर डांस परफॉर्म भी दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

गंगूबाई काठियावाड़ी लुक में किया डांस

 

वीडियो में देख सकते हैं आलिया गंगूबाई काठियावाड़ी के लुक में नजर आ रही है। उन्होंने व्हाइट साड़ी और बालों का बन बनाया हुआ है। आलिया भट्ट साड़ी पहनकर नंगे पांव ही नाटू-नाटू गाने पर आयुष्मान खुराना के डांस करती नजर आ रही है। इस परफॉर्मेंस में आयुष्मान खुराना के भाई अपारशक्ति खुराना भी उनके साथ नजर आए।

यूजर बोले हाई एनर्जी

इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- आलिया भट्ट का एनर्जी लेवल फीमेल रणवीर सिंह जैसा है। वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो उनकी अगली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' है जिसमें वह रणवीर सिंह के साथ दिखेंगी। इसके अलावा आलिया अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'Heart Of Stone' में भी दिखेंगी जो नेटफ्लिक्स पर 11 अगस्त को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- Box Office Report: पठान बना बॉक्स ऑफिस का असली 'शहजादा', खराब हुई अक्षय - कार्तिक की हालत, पढ़ें वीकेंड कलेक्शन

यह भी पढ़ें- Katrina Kaif: नो मेकअप लुक में दिखीं कटरीना कैफ, पिक्चर देख सोनम कपूर ने ऐसे किया रिएक्ट