Alia Bhatt As Gangubai: जवाहर लाल नेहरु से मिल चुकी थी गंगुबाई कोठेवाली, चलती थी बेंटले में
Alia Bhatt As Gangubai Kothewali गंगूबाई के बारे में यह भी कहा जाता है कि वह भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से भी मिली थीl
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली फिल्म फिल्म इंशाल्लाह के रद्द होने के बाद अब आलिया भट्ट के साथ अपनी अगली फिल्म गंगूबाई को लेकर तैयार हैंl यह फिल्म एस. हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ पर आधारित हैl इस फिल्म में साठ के दशक की मुंबई को दिखाया जाएगाl यह फिल्म ‘गंगूबाई कोठेवाली’ के जीवन पर आधारित हैl
जो कि मुंबई के एक वेश्यालय की मुखिया रह चुकी हैंl इस फिल्म में पहले प्रियंका चोपड़ा को लिया जाना था लेकिन उनके मना करने के बाद इस फिल्म में आलिया भट्ट को लिया गया हैl
आलिया पहले इंशाल्लाह में काम करने वाली थी और उनकी डेट अविलेबल होने के चलते अब वह इस भूमिका को निभाएंगीl गंगूबाई कोठेवाली मुंबई अंडरवर्ल्ड की सबसे खतरनाक महिलाओं में से एक मानी जाती थीl उनके बारे में कहा जाता है कि वह उन्हें बचपन में ही वेश्यावृत्ति के व्यापार में धकेल दिया गया थाl जिसके बाद वह बड़ी तेजी से ऊपर बढ़ी और कमाठीपुरा में एक वेश्यालय की मुखिया बन गईl अपने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने वहां की वेश्यावृत्ति करने वाली महिलाओं के साथ अच्छे संबंध बना रखे थेl
गंगूबाई के बारे में यह भी कहा जाता है कि वह भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से भी मिली थी और उन्होंने वेश्याओं से जुड़ी समस्याएं जवाहरलाल नेहरू के साथ चर्चा की थीl इतना ही नहीं यह भी कहा जाता है कि नेहरू उनके नेतृत्व गुण से प्रभावित भी हुए थेl गंगूबाई के पास काले रंग की बेंटले गाड़ी थीl साठ के दशक में जिसका होना, बहुत बड़ी बात मानी जाती थीl
यह भी कहा जाता है कि मुंबई के पावरफुल गैंगस्टर के साथ उनके अच्छे संबंध थे क्योंकि वह उनके ग्राहक थेl
यह भी पढ़ें: Dance India Dance 7: प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर ने एक साथ की शूटिंग, तस्वीरें हुई वायरल
आलिया भट्ट की फिल्म गली ब्वॉय को भारत की ओर से ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए चुना गया हैl इस फिल्म में उनकी उनके अलावा रणवीर सिंह के अहम भूमिका हैl इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया थाl
फोटो क्रेडिट - आलिया भट्ट instagram