Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डेस्टिनेशन वेडिंग को लेकर Alia Bhatt और नीतू कपूर की अलग-अलग राय, फैंस ने पूछा- चाहती क्या हो?

    Alia Bhatt Ranbir Kapoor News आलिया भट्ट जल्द हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन में नजर आएंगी। यह उनका हॉलीवुड डेब्यू भी होगा। वह रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी नजर आएंगी। इसे लेकर वह उत्साहित है।

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh KumarUpdated: Fri, 14 Apr 2023 05:06 PM (IST)
    Hero Image
    Alia Bhatt Ranbir Kapoor News, Alia Bhatt Ranbir Kapoor wedding anniversary

    नई दिल्ली, जेएनएन। Alia Bhatt Ranbir Kapoor News: आलिया भट्ट की आज शादी की पहली वर्षगांठ है। आज ही के दिन रणबीर कपूर से एक साल पहले उन्होंने मुंबई में शादी कर ली थी। नवंबर 2022 में दोनों को एक बेटी भी हुई है। अब आलिया भट्ट की शादी के एक साल पूरे होने पर रेडिट पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आलिया भट्ट को डेस्टिनेशन वेडिंग पसंद नहीं है

    आलिया भट्ट को कहते हुए सुना जा सकता है कि उन्हें डेस्टिनेशन वेडिंग पसंद नहीं है। जबकि, नीतू कपूर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अफ्रीका में शादी करना चाहते हैं। इससे नीतू कपूर के दावों पर न सिर्फ प्रश्नचिन्ह लगा है बल्कि आलिया भट्ट को लेकर नीतू कपूर की अलग राय पर भी लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

     

    आलिया भट्ट की जब शादी हुई तब वह गर्भवती थी

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में परिवार के लोगों और दोस्तों को ही बुलाया गया था। आलिया की जब शादी हुई उस समय वह गर्भवती थी। अब उनके और नीतू कपूर के बयानों को लेकर बना एक वीडियो कंपाइलेशन वायरल हो रहा है। इसमें दोनों को दो अलग-अलग बातें करते हुए सुना जा सकता है। इसके साथ लिखा गया है, 'आलिया भट्ट डेस्टिनेशन वेडिंग को लेकर ऐसे क्यों बोल रही हैं जबकि वह साउथ अफ्रीका में शादी करने की सोच रही थी।'

    Why is Alia talking about destination weddings like this when they were actually planning to do one in South Africa 🤔

    by u/MaalUHave in BollyBlindsNGossip

    नीतू कपूर ने कहा है- दोनों साउथ अफ्रीका में शादी करना चाहते थे

    आलिया भट्ट वीडियो में डेस्टिनेशन वेडिंग की अवहेलना करते नजर आ रही हैं। वह कह रही है कि यह बहुत तनावपूर्ण होता है, जबकि नीतू कपूर कह रही हैं कि आलिया और रणबीर दोनों साउथ अफ्रीका में शादी करना चाहते थे लेकिन दोनों ने घर पर की। नीतू कपूर ने फिल्म कम्पैनियन को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'रणबीर और आलिया ने शादी के लिए बहुत कुछ प्लान किया था कि हम साउथ अफ्रीका जाएंगे, वहां रेकी करेंगे लेकिन दोनों ने कहा शादी की, घर पर।'

    आलिया भट्ट ने डेस्टिनेशन वेडिंग को तनावपूर्ण बताया है

    इसके पहले आलिया भट्ट ने अगस्त 2022 में शादी कर बात की थी। उन्होंने कहा था, 'मुझे शो ऑफ पसंद नहीं है। यह बहुत तनावपूर्ण होता है। मैं लोगों को लेकर यात्रा करने के पक्ष में नहीं हूं। यह बहुत तनावपूर्ण है। हम कोई बहुत बड़े सेलिब्रिटी लोग नहीं है।' आलिया भट्ट को हाल ही में फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा में देखा गया था। इसमें उनके अलावा रणबीर कपूर भी नजर आए थे। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था।