Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Alan Arkin Death News: ऑस्कर अवॉर्ड विनर अभिनेता एलन आर्किन का 89 साल की उम्र में निधन, फैंस में दुख की लहर

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 30 Jun 2023 09:47 PM (IST)

    Alan Arkin Death News हॉलीवुड अभिनेता एलन आर्किन का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके तीन बेटों ने एक वक्तव्य जारी कर पिता के निधन की जानकारी दी है। वहीं एलन की निधन की खबर से फैंस में दुख की लहर छा गई है। वहीं कई लोगों ने एलन को यादकर श्रद्धांजलि दी है। वह एक अच्छे कलाकार माने जाते थे।

    Hero Image
    Alan Arkin Death News, Alan Arkin news

    नई दिल्ली, जेएनएन। Alan Arkin Death News: हॉलीवुड एक्टर एलन आर्किन का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने लिटिल मिस सनशाइन, द कमिंस्की मेथड जैसी फिल्मों में अहम भूमिका निभाई थी। वह नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज में भी काम कर चुके थे। उन्होंने कई कलाकारों के साथ काम किया था। वह माइकल डग्लस के साथ भी वेब सीरीज में नजर आ चुके थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एलन आर्किन का कितने वर्ष की आयु में निधन हो गया है?

    सदाबहार फिल्म और स्टेज अभिनेता एलन आर्किन का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्हें एकेडमी अवॉर्ड, बाफ्टा अवॉर्ड, गोल्डन ग्लोब अवार्ड और टोनी अवार्ड से सम्मानित किया गया था। उनकी मौत के कारण की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। एलन के बेटों ने उनकी मौत की पुष्टि की है। एलन के बेटों एडम, मैथ्यू और एंटनी ने एक साझा वक्तव्य दिया है। उन्होंने फैंस को संबोधित करते हुए कहा है,

    "हमारे पिता बहुत ही प्रतिभाशाली थे। वह एक अच्छे व्यक्ति और कलाकार थे। वह बहुत अच्छे पिता और पति थे। इसके अलावा वह बहुत अच्छे दादा भी थे। हम उन्हें बहुत मिस करेंगे।"

    एलन आर्किन ने किसके साथ नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज में काम किया था?

    एलन आर्किन ने माइकल डग्लस के साथ नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज में काम किया था। इसके लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर की केटेगरी में नॉमिनेशन मिला था। इस वेब सीरीज में दोनों बहुत अच्छे दोस्त की भूमिका निभाते हैं। इसके पहले, उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है।

    एलन आर्किन ने हॉलीवुड डेब्यू किस फिल्म से किया था?

    एलन आर्किन  ने अपना हॉलीवुड डेब्यू 1957 में आई फिल्म कॉल्पो हीट वेव से किया था। इसके अलावा, उन्हें लिटिल मिस सनशाइन के लिए ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 2006 में आई फिल्म के लिए भी उन्होंने काफी प्रशंसा प्राप्त की थी।

    एलन आर्किन के निधन से फैंस की क्या प्रतिक्रिया है?

    उनके निधन से फैंस में दुख की लहर छा गई है। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आता था। उनके जाने पर कई लोगों ने सोशल मीडिया पर भी श्रद्धांजलि दी है। वह एक अच्छे अभिनेता के रूप में जाने जाते थे। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा व्यापार करती थी। उनकी भूमिकाएं कई लोगों को पसंद थी।