Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aladdin Box Office Collection Day 10: 'अलादीन' ने दिखाया दम, 10 दिनों में की इतनी कमाई

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Mon, 03 Jun 2019 03:39 PM (IST)

    Aladdin Box office collection Day 10 हॉलीवुड फ़िल्म भारतीय दर्शकों को पसंद आ रही है। इसके साथ रिलीज़ हुईं पीएम नरेंद्र मोदी और इंडियाज़ मोस्ट वांटेड इससे काफ़ी पीछे छूट गयी हैं।

    Aladdin Box Office Collection Day 10: 'अलादीन' ने दिखाया दम, 10 दिनों में की इतनी कमाई

    मुंबई। Aladdin Box Office Collection Day 10 हॉलीवुड फ़िल्म 'अलादीन' ने दूसरे वीकेंड में पकड़ बनाकर रखी, जिसे बूते फ़िल्म ने लगभग 40 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 

    शुक्रवार 31 मई को अलादीन का दूसरा हफ़्ता शुरू हुआ और कलेक्शन रहा ₹1.90 करोड़। दूसरे शनिवार को ₹3.10 करोड़ और दूसरे रविवार को फ़िल्म ने ₹3.60 करोड़ जमा किये। इसे मिलाकर दूसरे वीकेंड में फ़िल्म ने ₹8.60 करोड़ जुटा लिये। अलादीन का अब 10 दिनों का कलेक्शन ₹39.65 करोड़ हो चुका है। जानकार मानते हैं कि अलादीन ₹45 करोड़ तक का लाइफ़ टाइम कलेक्शन कर सकती है। 5 जून को सलमान ख़ान की भारत की रिलीज़ का असर इस हॉलीवुड फ़िल्म पर भी पड़ सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'अलादीन' 24 मई को रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म ने ₹4.25 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि शनिवार को ₹6.50 करोड़ और रविवार को ₹7.75 करोड़ का कलेक्शन करके ओपनिंग वीकेंड में ही ₹18.50 करोड़ की रकम जुटा ली थी। पहले सोमवार को फ़िल्म ने ₹3.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके साथ रिलीज़ हुईं पीएम नरेंद्र मोदी और इंडियाज़ मोस्ट वांटेड इससे काफ़ी पीछे छूट गयी हैं। PM Narendra Modi ने दूसरे रविवार को क़रीब ₹1.75 करोड़ का कलेक्शन किया और 10 दिनों में फ़िल्म लगभग ₹24 करोड़ जमा कर सकी है। वहीं, इंडियाज़ मोस्ट वांटेड ₹11 करोड़ के आसपास ही जुटा पायी है।

    अलादीन फेंटेसी फ़िल्म है, जो अलादीन और जादुई चिराग़ की मशहूर और दुनियाभर में लोकप्रिय कहानी पर आधारित है। विल स्मिथ ने फ़िल्म में चिराग़ के जिन्न या जिनी का किरदार निभाया है। मेना मसूद अलादीन और नाओमी स्कॉट प्रिसेंस जैस्मीन के रोल में हैं। फ़िल्म को जाने-माने फ़िल्ममेकर गाय रिची ने डायरेक्ट किया है।भारतीय दर्शकों के क़रीब आने के लिए फ़िल्म के प्रमोशंस में बादशाह के एक स्पेशल सांग को इस्तेमाल किया गया है। इस लाइव एक्शन फ़िल्म को क्रिटिक्स ने भी अच्छा रिस्पांस दिया है। 

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप