Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    New Year 2022: 'पृथ्वीराज' से लेकर 'रक्षा बंधन' तक अगले इन फिल्मों का तोहफा देंगे अक्षय कुमार, देंखे लिस्ट

    By Nitin YadavEdited By:
    Updated: Wed, 29 Dec 2021 03:36 PM (IST)

    बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपने जबरदस्त एक्शन और बिना ब्रेक के लगातार फिल्में करने की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। आज हम आपको अभिनेता की साल 202 ...और पढ़ें

    Hero Image
    Akshay Kumar upcoming movies in 2022. photo source @instagram.

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपने जबरदस्त एक्शन और बिना ब्रेक के लगातार फिल्में करने की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। साथ ही वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फनी फोटोज वीडियो शेयर कर फैंस का मनोरंजन भी करते रहते हैं। साल 2021 अक्षय कुमार के फैंस के लिए फिल्मों की रिलीज के हिसाब से अच्छा नहीं रहा। लेकिन साल 2022 अभिनेता के फैंस और सिनेमा प्रेमियों के लिए नई उम्मीद के साथ आ रहा है। इस साल अक्षय कुमार की कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। आज हम आपको अक्षय कुमार की साल 2022 में रिलीज होने वाली फिल्में के बारे में बता रहे हैं, जिसमें पृथ्वीराज, बच्चन पांडे, रक्षा बंधन, राम सेतु जैसी माइथोलॉजी फिल्म शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पृथ्वीराज

    चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म पृथ्वीराज भारत के वीर सपूत पृथ्वीराज चौहान पर आधारित है। इस फिल्म में अक्षय कुमार पृथ्वीराज का मुख्य किरदार निभा रहे हैं, तो वही बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर संयुक्ता की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में अभिनेता सोनू सूद और मानव विज भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का एलान अक्षय कुमार ने अपने जन्मदिन पर साल 2019 में किया था। ये पीरियड फिल्म अगले साल 21 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    बच्चन पांडे

    अक्षय कुमार और कृति सेनन की एक्शन कॉमेडी से भरपूर फिल्म बच्चन पांडे एक बड़े बजट की फिल्म है। इस फिल्म अक्षय कुमार एक गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं। जो एक अभिनेता बनना चाहता है, जबकि कृति सेनन एक पत्रकार की भूमिका में नजर आएगीं। फरहाद सम्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की निर्माण यशराज फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। ये फिल्म अगले साल महाशिव रात्रि के मौके पर 4 मार्च, 2022 को रिलीज होगी।

    रक्षा बंधन

    Raksha

    आनंद एल राय द्वारा निर्देशित फिल्म रक्षा बंधन में अभिनेता अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर नजर आने वाली हैं। भूमि इस फिल्म में उनकी बहन का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म की घोषणा अक्षय कुमार ने साल 2020 रक्षाबंधन को की थी। फिल्म रक्षाबंधन को अभिनेता ने अपनी बहन अलका भाटिया के समर्पित की है। फिल्म को अगले साल 11 अगस्त में रिलीज होगी।

    राम सेतु

    अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी रही इस माइथोलॉजी फिल्म राम सेतु में अक्षय कुमार एक आर्कियलॉजिस्ट का किरदार निभा रहे हैं, जो फिल्म में गुफाओं में से राम सेतु की लोकेशन तक पहुंचते हुए दिखाया जाएगा। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। हाल ही में अक्षय ने फिल्म दीव शेड्यूल की शूटिंग को खत्म किया है। बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग इस साल के शुरू में भगवान श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में मर्हुत शूट के बाद शुरू की गई थी। इस माइथोलॉज फिल्म को 21 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा।