Akshay Kumar ने शेयर किया सैनिकों का वीडियो, जवान बोल रहे-'... तूने शेर के बच्चे पाले हैं'
Akshay Kumar Shared Indian Army Soldiers Video अक्षय कुमार ने एक भारतीय सेना के जवानों का एक वीडियो शेयर किया है। ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो भारतीय सेना के जवानों का है, जिसमें जवान फिल्म केसरी का 'तेरी मिट्टी में मिल जावां' की धुन पर गाना गा रहे हैं। अक्षय कुमार की ओर से शेयर किए जा रहे इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं कारगिल विजय दिवस के मौके पर शेयर की गए वीडियो में जवानों के जज़्बे को भी दिखाया गया है। अक्षय के इस वीडियो को लोगों ने शेयर भी किया है।
अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- 'इस दिल को बहलाने वाले वीडियो ने मेरा दिन बना दिया। जब आपका छोटा सा ट्रिब्यूट सही लोगों तक पहुंच जाए। इससे ज्यादा आपको क्या चाहिए? हमारे सैनिक को मिलियन सैल्यूट।'
Came across this heart-warming video which made my day. When your small tribute reaches the people it’s meant for...what more can you ask for? A million salutes to our #BharatKeVeer 🙏🏻 pic.twitter.com/MerfaGlsQk
— Akshay Kumar (@akshaykumar) July 25, 2019
इस वीडियो में सैनिक गाना गाते हुए दिख रहे हैं और उन्होंने केसरी के असली गाने के लिरिक्स में थोड़ा बदलाव किया है। वे गाते समय बोल रहे हैं 'देश मेरे तू जीता रह, तूने शेर के बच्चे पाले हैं। इक लाल हुआ बलिदान तो क्या, सौ लाल तेरे रखवाले हैं।'
View this post on Instagram
बता दें कि 'केसरी' 1897 में सारागढ़ी में लड़े गए एक युद्ध की कहानी है, जब सिर्फ 21 सिख सैनिकों ने 10 हजार अफगानों से न सिर्फ जमकर लोहा लिया था। अभी अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार मंगलयान मिशन पर बनी फिल्म मिशन मंगल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसू पन्नू और कीर्ति कुल्हारी जैसी हीरोइनें भी नजर आएंगी और यह 15 अगस्त को रिलीज होने जा रही है।
View this post on Instagram

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।