OMG 2 Actor Passes Away: 'ओएमजी 2' एक्टर सुनील श्रॉफ का निधन, सोशल मीडिया पर शेयर की थे ये पोस्ट
OMG 2 Actor Passes Away अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। फिल्म की कहानी और इसमें काम करने वाले एक्टर्स की एक्टिंग लोगों को काफी पसंद आई। वहीं अब एक खबर सामने आई है कि इस मूवी के एक्टर सुनील श्रॉफ ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने शिद्दत अभय और जुली जैसी कई फिल्मों में काम किया था।
नई दिल्ली, जेएनएन। बीते दिनों फिल्म इंडस्ट्री से रियो कपाड़िया के निधन की खबर सामने आई थी। इस दुखद खबर के बाद एक बार फिर इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। दरअसल, बीते महीने रिलीज हुई फिल्म 'ओएमजी 2' के एक्टर सुनील श्रॉफ का निधन हो गया है। उनके निधन से एक बार फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (CINTAA) ने सुनील श्रॉफ के निधन की पुष्टि की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लंबी बीमारी के चलते उनका निधन हो गया।
View this post on Instagram
इन फिल्मों में किया था काम
सुनील श्रॉफ ने कई तरह की फिल्मों में काम किया। बड़े पर्दे पर आखिरी बार उन्हें अक्षय कुमार की फिल्म 'ओह माय गॉड 2' में देखा गया, जिसमें उन्होंने सपोर्टिंग एक्टर का रोल प्ले किया था। इस मूवी के पहले वह 'दीवाना', 'शिद्दत', 'अभय' और 'जुली' जैसी फिल्मों काभी हिस्सा थे। सुनील फिल्म इंडस्ट्री में अपने शानदार काम के लिए जाने जाते थे। फैंस के बीच उनका काम पसंद किया जाता था।
पंकज त्रिपाठी के साथ शेयर की थी फोटो
सुनील श्रॉफ ने करीब एक महीना पहले 'ओएमजी 2' को स्टार पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) के साथ फोटो शेयर की थी। यह फोटो 'ओएमजी 2' की सक्सेस पार्टी से थी।
View this post on Instagram
सुनील अपने फैंस के साथ आए दिन अपनी लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई न कोई अपडेट शेयर करते रहते थे।
सुनील श्रॉफ ने शर्मिला टैगोर से लेकर राधिका मंदाना के साथ भी कई फिल्मों में काम किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें वह ईद का जश्न मनाते दिख रहे थे। ईद मुबारक गाने पर वह खूब झूमते थिरकते नजर आ रहे थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।