Akshay Rakul Video: गंदे पानी में फंसी रकुल प्रीत संग अक्षय कुमार ने किया ऐसा सलूक, वीडियो देख दंग रह जाएंगे!
Akshay Rakul Video अक्षय कुमार की फिल्म कटपुतली डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। रकुल प्रीत फिल्म में अक्षय कुमार के साथ फीमेल लीड में हैं। अक्षय की इस चौथी रिलीज फिल्म है। हालांकि सीधे ओटीटी पर आने वाली पहली फिल्म है।

नई दिल्ली, जेएनएन। अक्षय कुमार की फिल्म कटपुतली डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। खिलाड़ी इन दिनों रकुल प्रीत के साथ इस फिल्म के प्रमोशंस में बिजी हैं। इवेंट्स और सोशल मीडिया के जरिए फिल्म को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। अक्षय सोशल मीडिया में मजेदार वीडियोज पोस्ट कर रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो उन्होंने गुरुवार को पोस्ट किया, जिसमें अक्षय अपनी को-एक्ट्रेस रकुल प्रीत के साथ ऐसी शरारत करते दिख रहे हैं कि आप भी चौंक जाएंगे।
वीडियो की शुरुआत में अक्षय और रकुल हाथों में हाथ डाले हुए मस्तीभरे अंदाज में चलते नजर आते हैं। फिर सामने एक गड्ढा आता है, जिसमें मटमैला पानी भरा दिखता है। अक्षय इस पानी में रकुल को पार करवाने का तरीका खोजते हैं और दो ईंट उठाकर लाते हैं।
यहां तक तो ऐसा लगता है कि कितना रोमांटिक वीडियो है और अक्षय कितने शालीन इंसान हैं। मगर, इसके बाद अक्षय का असली चेहरा सामने आता है। खिलाड़ी रकुल को गंदे पानी के बीचोंबीच ले जाकर छोड़ देते हैं। इतना ही नहीं खुद पीछे जाकर पानी में ईंट भी फेंक देते हैं, जिससे गंदा पानी छपाक से रकुल के ऊपर जाकर गिरता है।
View this post on Instagram
दरअसल, अक्षय और रकुल प्रीत ने यह एक्ट मिलकर किया है, जो कि प्रमोशनल स्ट्रेटजी का हिस्सा है। वीडियो के अंत में अक्षय इसके बारे में बताते भी हैं। कटपुतली एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसमें इनवेस्टिगेटिव ऑफिसर बने अक्षय एक सीरियल किलर के साथ माइंड गेम्स खेलते हुए नजर आएंगे। इसी थीम को ध्यान में रखते हुए इस वीडियो को पोस्ट किया है। अक्षय ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखकर फॉलोअर्स से भी अपने माइंड गेम्स शेयर करने के लिए कहा है।
View this post on Instagram
कटपुतली का निर्देशन रंजीत एम तिवारी ने किया है। अक्षय की यह फिल्म फैंस के लिए एक सरप्राइज की तरह सामने आयी है, क्योंकि किसी को अंदाजा भी नहीं था कि सम्राट पृथ्वीराज के बाद अक्षय की यह फिल्म आने वाली है। उनके फैंस को राम सेतु का इंतजार है, जो दिवाली पर रिलीज होने की सम्भावना है।
सीधे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली अक्षय की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले लक्ष्मी भी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आयी थी। 2022 में अक्षय की तीन फिल्में बच्चन पांडेय, सम्राट पृथ्वीराज और रक्षा बंधन सिनेमाघरों में आ चुकी हैं, मगर तीनों ही फिल्में नहीं चलीं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।