Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Monalisa and Puja Banerjee: मोनालिसा ने पूजा बनर्जी के साथ पोस्ट कीं गणपति बप्पा के दर्शन की तस्वीरें, दोनों में दिखी बॉन्डिंग

    By Nitin YadavEdited By:
    Updated: Tue, 06 Sep 2022 06:31 PM (IST)

    Monalisa and Puja Banerjee गणेश चतुर्थी से गणेश उत्सव की शुरुआत हो चुकी है। अब भोजपुरी स्टार्स भी एक-दूसरे के घर जाकर बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। इसी बीच टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी और भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने साथ में बप्पा के दर्शन किए हैं।

    Hero Image
    Monalisa posted pictures of Ganpati Bappa darshan with Pooja Banerjee.

    नई दिल्ली, जेएनएन।Monalisa and Puja Banerjee: इन दिनों देश भर में हर ओर गणेश उत्सव की धूम दिखाई दे रही है। आम लोगों से लेकर बडे-बड़े सेलेब्स में बप्पा की भक्ति में विलेन दिख रहे हैं। जहां बॉलीवुड सेलेब्स के घर गणपति बप्पा विराजमान हैं और सेलेब्स एक-दूसरे के घर जाकर बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसी बीच भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह अपनी दोस्त मोनालिसा के घर बप्पा के दर्शन करने पहुंची हैं। इस जानकारी को भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें साझा कर दी है। इन तस्वीरों में अक्षरा सिंह, मोनालिसा और उनके पति नजर आ रहे हैं। भोजपुरी स्टार्स की इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर उनके चाहने वाले खूब पसंद कर रहे हैं और देखते ही देखते फोटोज को कई हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही लोग कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

    वहीं, मोनालिसा मंगलवार को अपने पति के साथ अपनी दोस्त रश्मि आर्या के घर स्थापित गणपति के दर्शन करने पहुंची थीं। इस वीडियो में मोनालिसा को अपने पति के साथ बप्पा की आरती कर आशीर्वाद लेते हुए देखा जा सकता है।

    View this post on Instagram

    A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

    जानकारी के मुताबिक बीते दिनों मोनालिसा अपने पति विक्रांत के साथ मुंबई लाल बाग के राजा के दर्शन करने पहुंची थीं। अभिनेत्री लाल बाग के भगवान गणेश के दर्शन करते वक्त की एक तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर कर उन्होंने लिखा, लाल बाग के राजा... इश पल के लिए वर्षों इंतजार किया है हमने... और कितना अच्छा लग रहा है, कितने खुश हैं हम कि बता नहीं सकते...। सब कुछ अच्छा होने वाला है।

    View this post on Instagram

    A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

    बिग बॉस में आ चुकी हैं नजर

    आपको बता दें, मोनालिसा ने बिग बॉस के सीजन 10 में नजर आ चुकी हैं और वो रियलिटी शो नच बलिए 8 में भी अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने डांस और प्रोजेक्ट्स के चलते भी काफी चर्चा में रहती हैं जो तेजी से वायरल होते रहते हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner