Move to Jagran APP

Darling: सिनेमाघरों में इसी महीने रिलीज होगी 'डार्लिंग', नए टैलेंट के साथ बनेगी अक्षरा सिंह की जोड़ी

अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकार हैं। वह आज किसी पहचान की मोहताज बन कर नहीं रह गई हैं। एक्ट्रेस की इस महीने फिल्म डार्लिंग रिलीज होने वाली है जिसे लेकर अहम घोषणा की गई है। इस मूवी में उनकी जोड़ी राहुल शर्मा के साथ बनेगी जो कि इस फिल्म के जरिये भोजपुरी सिनेमा में एंट्री ले रहे हैं।

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma LalwaniPublished: Mon, 03 Jul 2023 04:34 PM (IST)Updated: Mon, 03 Jul 2023 04:34 PM (IST)
File Photo of Akshsra Singh and Rahul Sharma from Darling

नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी सिनेमा की ब्यूटिफुल और टैलेंटेड एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आज किसी परिचय की मोहताज बन कर नहीं रह गईं। उन्होंने दर्शकों को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। अक्षरा की गिनती इस इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में होती है। कई बेहतरीन फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन करने वालीं अक्षरा अब 'डार्लिंग' से फैंस का दिल जीतने की तैयारी में हैं। 

loksabha election banner

7 जुलाई को रिलीज हो रही फिल्म

बाबा मोशन पिक्चर प्राइवेट लिमिटेड के बैनर से बनी और रत्नाकर कुमार द्वारा प्रस्तुत फिल्म 'डार्लिंग' के रिलीज डेट की घोषणा के साथ ही अब दर्शकों का इंतजार खत्म होने वाला है। यह फिल्म इसी महीने के पहले हफ्ते में रिलीज होगी। इसके लिए तैयारियां जोर शोर पर है।

इस बारे में फिल्म के निर्माता प्रदीप के शर्मा ने बताया कि 'डार्लिंग' को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है, तो अब उन्हें इंतजार नहीं करवाएंगे। फिल्म बन कर रिलीज को तैयार है और फिल्म का ट्रेलर भी आउट हो चुका है। अब हम फिल्म को इसी महीने यानी 7 जुलाई को रिलीज करेंगे।

राहुल शर्मा कर रहे डेब्यू

उन्होंने कहा कि फिल्म का निर्माण भव्यता के साथ हुआ, तो रिलीज भी भव्यता के साथ होगा। यह फिल्म भोजपुरी सिने प्रेमियों को मनोरंजन का एक नया नजरिया देगा। फिल्म के कई हाई लाइट हैं, जिनमें बॉलीवुड एक्टर राहुल शर्मा की भोजपुरी पर्दे पर एंट्री, अक्षरा सिंह का पहली बार निर्देशक रजनीश मिश्रा की फिल्म में काम करना, मशहूर फिल्म मेकर रत्नाकर कुमार द्वारा फिल्म की प्रस्तुति, यूथ बेस्ड कथानक व और भी कई चीजें हैं, जो फिल्म को रूटीन फिल्मों से अलग बनाती हैं। एक बार फिर से इस फिल्म के जरिए रजनीश मिश्रा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते नजर आएंगे।

'डार्लिंग' की कहानी

फिल्म 'डार्लिंग' एक ऐसे नौजवान की कहानी है, जो दीवानगी की हदें क्रॉस कर देता है। यह फिल्म युवाओं को बेहद पसंद आने वाली है, इसलिए इसे जरूर सिनेमाघरों में जाकर देखें। बता दें कि फिल्म 'डार्लिंग' की प्रोड्यूसर अनीता शर्मा है। फिल्म में अक्षरा सिंह और राहुल शर्मा के साथ शुरुश्ती पाठक, अमित शुक्ला, संजय महानंद, रोहित सिंह मटरू और सुजान सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का खूबसूरत गीत रजनीश मिश्रा, प्रफुल्ल तिवारी और संतोष उत्पाती का है। म्यूजिक रजनीश मिश्रा ने दिया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.