Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    क्या अक्षरा सिंह ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस के पति संग कर ली है गुपचुप शादी? मांग में सिंदूर भरी तस्वीर हुई वायरल

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Sun, 30 Apr 2023 10:58 PM (IST)

    भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह कभी भी फिल्मों और गानों की वजह से खबरों में रहती हैं तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस काफी एक्टिव हैं।

    Hero Image
    Photo Credit : Akshara Singh Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इंडस्ट्री की हाई पेड एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। अक्षरा एक शानदार एक्ट्रेस होने के साथ ही अपनी सिंगिंग के लिए भी जानी जाती हैं। अब तक के करियर में उन्होंने कई हिट फिल्में और सॉन्ग दिए हैं। एक्टिंग के साथ अक्षर अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चाओं में रहती हैं। आए दिन उनसे जुड़ी कई खबरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होती हैं। इसी बीच उनकी एक तस्वीर चर्चा में आई है। इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस काफी हैरान हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या अक्षरा ने कर ली है शादी?

    भोपजुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में वह मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ नजर आ रही हैं। इस दौरान अक्षरा ने पीच कलर का सलवार सूट पहना है। अक्षरा की मांग में सिंदूर लगा है और उनके और विक्रांत के गले में वरमाला पड़ी हुई नजर आ रही है। तस्वीर में अक्षरा, विक्रांत हाथ पकड़े उन्हें बड़े ही प्यार से निहारती नजर आ रही हैं।

    फोटो के कैप्शन ने किया कंफ्यूज

    अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह राजपूत की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अक्षरा ने कैप्शन में लिखा, ‘जानू आई लव यू'। इस कैप्शन ने फैंस को बुरी तरह से कंफ्यूज कर दिया है। इस पर फैंस के लगातार कमेंट्स आ रहे हैं। यूजर्स कमेंट कर अक्षरा से इस तस्वीर का सच जानने की कोशिश कर रहे हैं। एक यूजर लिखते हैं, ‘ये सच में है या सपना है।' एक यूजर ने कहा, ‘आपने शादी कर ली।' एक ने कहा, ‘शादी में बुलाए नहीं न हमको नागिन डांस करना था बहुत गलत किया मैम।'

    क्या है इस फोटो का पूरा सच

    अक्षरा और विक्रांत की इस तस्वीर को देखने के बाद अगर आपका दिमाग भी घूम गया है और आप ये सोच रहे हैं कि दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। ये तस्वीर दोनों की आने वाली फिल्म के दौरान का है, जिसका नाम ही ‘जानू आई लव यू' है।