विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एजेंट बनकर खुफिया मिशन को अंजाम देंगे Ajay Devgn, 'दृश्यम 3' के बाद हाथ लगी बड़े बजट की स्पाई-थ्रिलर?

Published: Sun, 22 Nov 2026 11:54 AM (IST)

सुपरस्टार अजय देवगन का नाम एक बड़े बजट की स्पाई थ्रिलर फिल्म को लेकर सुर्खियां बटोर रहा है। 

अजय देवगन की अगली फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट/AI)

अजय देवगन की अगली फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट/AI)

HighLights

  1. स्पाई थ्रिलर को लेकर चर्चा में अजय देवगन

  2. इस फिल्ममेकर संग वापसी करेंगे अजय

  3. अजय देवगन की अपकमिंग फिल्में ये

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के वर्सेटाइल एक्टर के तौर पर अजय देवगन (Ajay Devgn) को जाना जाता है। दृश्यम 3 की अपार सफलता के बाद अजय का नाम कई तरह से अपकमिंग मूवीज को लेकर चर्चा में बना हुआ है। अब खबर आ रही है कि आने वाले समय में अभिनेता एक स्पाई थ्रिलर के जरिए बड़े पर्दे पर धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। 

इस बड़े बजट की फिल्म के लिए अजय देवगन ने हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्म निर्माता संग दोबारा हाथ मिलाया है। आइए एक्टर की इस आने वाली फिल्म के बारे में विस्तार से जानते हैं-

स्पाई थ्रिलर का हिस्सा बनेंगे अजय देवगन

रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फ्रेंचाइजी धुरंधर के बाद से बॉलीवुड में जासूसी फिल्मों की एक नई शुरुआत हुई है और अब इस मामले में अभिनेता अजय देवगन का नाम भी शामिल होता दिख रहा है। दरअसल बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में ये दावा किया जा रहा है कि आने वाले समय में अजय बड़े पर्दे पर स्पाई एजेंट बनकर खुफिया मिशन को अंजाम देते हुए नजर आएंगे। 

AJAY DEVGN

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी ड्रामा ने भारत में मचाई धूम, आइडल पति बन छाए Abu Bakr, यूजर्स बोले- 'हमारे पास अजय देवगन है'

उनकी इस स्पाई थ्रिलर फिल्म का निर्माण कोई और नहीं बल्कि मशहूर फिल्ममेकर भूषण कुमार कर रहे हैं। टी-सीरीज के मालिक के ये फिल्म एक मोटे बजट के साथ बनाई जाएगी, जिसके लिए अजय से बात हो गई है और उन्होंने इसके लिए हामी भी भर दी है।

AJAYDEVGN (1)

हालांकि, फिल्म का स्टोरी प्लॉट क्या होगा, इसके मामले में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इतना ही नहीं अजय देवगन और भूषण कुमार की अगली मूवी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का भी सबको इंतजार है। 

इससे पहले अजय देवगन निर्माता भूषण कुमार के बैनर तले बनने वाली सफल फिल्में तान्हाजी, दृश्यम 2, रेड 2, दे दे प्यार दे 2 और धमाल 4 में नजर आ चुके हैं। ऐसे में देखना ये होगा कि इन दोनों की साथ में अगली फिल्म का नाम क्या होगा और इसकी घोषणा कब की जाएगी। 

गोलमाल 5 में दिखेंगे अजय देवगन

दृश्यम 3 की अपार सफलता के बाद अभिनेता अजय देवगन अगले साल की शुरुआत में निर्देशक रोहित शेट्टी की कॉमेडी फ्रेंचाइजी गोलमाल की पांचवी किस्त (Golmaal 5) के जरिए सिनेमाघरों में वापसी करते दिखेंगे। बता दें कि अजय की गोलमाल 5 को 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। 

यह भी पढ़ें- Movie Releases In 2027: गोलमाल 5 से लेकर महाकाली तक, रिलीज होंगी 14 बड़ी फिल्में; आएगा एंटरटेनमेंट का तूफान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।