Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Box Office: 100 करोड़ के नज़दीक अजय देवगन की तानाजी, पीछे रह गयी दीपिका की छपाक

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Wed, 15 Jan 2020 07:11 PM (IST)

    Tanhaji Vs Chhapaak तानाजी द अनसंग वॉरियर ने 5 दिनों बाद 90 करोड़ से अधिक जमा कर लिये हैं। यह फ़िल्म अब 100 करोड़ से सिर्प़ 10 करोड़ दूर है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    Box Office: 100 करोड़ के नज़दीक अजय देवगन की तानाजी, पीछे रह गयी दीपिका की छपाक

    नई दिल्ली, जेएनएन। 10 जनवरी को अजय देवगन की तानाजी- द अनसंग वॉरियर और दीपिका पादुकोण की छपाक सिनेमाघरों में पहुंची थीं। इन दोनों ही फ़िल्मों से दर्शकों को बहुत उम्मीदें थीं। अजय की तानाजी जहां इतिहास से निकली कहानी पर बनायी गयी है, वहीं दीपिका की छपाक रियल लाइफ़ से प्रेरित कहानी पर बनी फ़िल्म है। रिलीज़ के 5 दिनों के बाद आइए जानते हैं कि बॉक्स ऑफ़िस पर तानाजी और छपाक के बीच कहां तक पहुंची हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    6 दिन बाद कलेक्शंस

    तानाजी द अनसंग वॉरियर ने 5 दिनों बाद 90 करोड़ से अधिक जमा कर लिये हैं। यह फ़िल्म अब 100 करोड़ से सिर्प़ 10 करोड़ दूर है। जिस रफ़्तार से प्रतिदिन कलेक्शन कर रही है, उससे ज़ाहिर है कि फ़िल्म पहले हफ़्ते में इस अहम पड़ाव पर पहुंच सकती है। मकर संक्रांति की छुट्टी होने की वजह से फ़िल्म आज बुधवार को भी बेहतरीन कलेक्शन कर सकती है। वहीं, इसके साथ आयी छपाक ने 5 दिनों में 23.92 करोड़ जमा कर लिये हैं। ज़ाहिर है कि कलेक्शंस के मामले में छपाक, तानाजी से काफ़ी पीछे रह गयी है। 

    स्क्रींस की संख्या

    दोनों फ़िल्मों के बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शंस में फ़र्क की एक वजह इनकी स्क्रींस की संख्या भी है। तानाजी को देशभर में 3800 से अधिक स्क्रींस पर रिलीज़ किया गया था, जबकि छपाक 1700 स्क्रींस पर रिलीज़ की गयी थी। तानाजी 2 डी और 3 डी फॉर्मेट में रिलीज़ की गयी है। तानाजी मराठी भाषा में भी रिलीज़ की गयी है, जिसके चलते महाराष्ट्र में फ़िल्म बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। 

    क्या है बजट

    अगर दोनों फ़िल्मों के बजट की तुलना करें तो तानाजी में काफ़ी स्पेशल इफेक्ट्स और विजुअल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया गया है। 3 डी फॉर्मेट होने की वजह से भी इसका बजट बढ़ गयी है। जानकारों के अनुसार, तानाजी लगभग 120 करोड़ के बजट से बनाई गयी है। वहीं, छपाक इसके मुक़ाबले काफ़ी छोटी फ़िल्म है, जिसे बनाने में लगभग 35 करोड़ ही ख़र्च आया है। इस हिसाब से सफल रहने के लिए तानाजी को बड़ा कलेक्शन करना होगा।