'मंजूरी चाहिए थी,' Ajay Devgn ने मोहलाल को किया था फोन, 'दृश्यम 3' के लिए मांगा अप्रूवल
अजय देवगन ने खुलासा किया है कि दृश्यम 3 के लिए उन्होंने साउथ सुपरस्टार मोहनलाल को कॉल किया था।
-1790854655609_m.webp)
अजय देवगन और मोहनलाल (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
दृश्यम 3 को लेकर चर्चा में अजय देवगन
मोहनाल को फिल्म के लिए किया था कॉल
इस दिन रिलीज होगी दृश्यम की तीसरी किस्त
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस वक्त बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) अपनी अपकमिंग फिल्म दृश्यम 3 को लेकर चर्चा में बना हुए हैं। 11 साल पहले हिंदी सिनेमा में शुरू हुई इस कल्ट सस्पेंस थ्रिलर की फ्रेंचाइजी अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है।
इस बीच अजय देवगन ने खुलासा किया दृश्यम 3 (Drishyam 3) के लिए उन्होंने इसकी ओरिजनल फिल्म के लीड एक्टर मोहनलाल को कॉल किया था। इस दौरान उनकी और अजय की क्या बात हुई, उसे इस विस्तार से जानते हैं-
मोहनलाल को अजय ने किया खुलासा
मौजूदा समय में अजय देवगन दृश्यम 3 के प्रमोशन में लगे हुए हैं और मीडिया इंटरव्यू दे रहे हैं। हाल ही में अजय FICCI Frames 2026 के इवेंट में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मलयालम दृश्यम के सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) से बातचीत के मामले पर खुलकर चर्चा की और बताया-

यह भी पढ़ें- ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस का 'तख्तापलट' करेगी Drishyam 3, अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर के निशाने पर 10 फिल्में?
दृश्यम 3 द कन्क्लूजन लिए मोहनलाल की मंजूरी लेने के लिए उन्हें फोन किया था। मैं चाहता था कि वह इस फिल्म को देखें, लेकिन वह छुट्टियों पर हैं। यह बहुत अच्छी बात है कि वह लगातार बातचीत करते रहे। मुझे लगता है कि वह जल्द ही हमारी फिल्म को देखेंगे।

इसके अलावा अजय देवगन ने इस सस्पेंस थ्रिलर फ्रेंचाइजी की आखिरी किस्त के समापन को लेकर भी चर्चा की और बताया- यह 'कन्क्लूजन' इसलिए भी है क्योंकि मुझे लगता है कि दृश्यम जैसी फिल्म की कहानी लिखना बहुत मुश्किल है। हम इसे एक शानदार नोट पर खत्म करना चाहते हैं।
इसके अलावा दृश्यम 3 देखने के बाद अजय देवगन ने अपनी निजी प्रतिक्रिया देते हुए बताया है कि मैंने कल फिल्म देखी है और मेरी निजी राय है कि यह दृश्यम 2 से भी बेहतर है। बता दें कि अब तक अजय की दृश्यम 3 की टिकटों की एडवांस बुकिंग लाखों में हो चुकी है।
4 महीने पहले आई थी मोहनलाल की दृश्यम 3
आपको बता दें कि निर्देशक जीतू जोसेफ की मलयालम दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त यानी दृश्यम 3 को बीते 21 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। मोहनलाल स्टारर वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमर्शियल परफॉर्मेंस के आधार पर हिट रही थी।
