विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अजय देवगन की पुरानी फिल्म ने OTT पर जमाया कब्जा, Drishyam 3 की रिलीज से पहले ट्रेंडिंग में आई थ्रिलर

Published: Thu, 01 Oct 2026 02:07 PM (IST)

अभिनेता अजय देवगन की एक पुरानी फिल्म इस वक्त ओटीटी पर जमकर ट्रेंड कर रही है।

ओटीटी पर छाई अजय देवगन की फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

ओटीटी पर छाई अजय देवगन की फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. चर्चा में अजय देवगन की पुरानी फिल्म

  2. जल्द रिलीज होगी नई फिल्म दृश्यम 3

  3. ओटीटी पर ट्रेंड कर रही ये मूवी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) का नाम उनकी आने वाली फिल्म दृश्यम 3 को लेकर चर्चा में बना हुआ है। जल्द ही इस मूवी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना है। इस बीच ओटीटी पर अजय की एक 11 साल पुरानी फिल्म ट्रेंडिंग में बनी हुई है, जिसको लेकर सुर्खियां तेज हैं।

ऐसे में आइए जानते हैं कि अजय देवगन की वह कौन सी पुरानी फिल्म है, जो दृश्यम 3 की रिलीज से पहले ओटीटी पर मस्ट वॉच बन गई है। 

ओटीटी पर छाई अजय की पुरानी फिल्म

दृश्यम 3 की रिलीज से पहले ओटीटी पर अजय देवगन की एक पुरानी फिल्म दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। जिस फिल्म के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसे साल 2015 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और बॉक्स ऑफिस पर वह सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म का डायरेक्शन दिवंगत निर्देशक निशिकांत कामत ने किया था। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां चर्चा फिल्म दृश्यम (Drishyam) की जा रही है। 

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से हिलेगा कई बड़ी मूवीज का 'सिंहासन', एडवांस बुकिंग में किया कमाल

drishyam 2015

जी हां दृश्यम की तीसरी किस्त आने से पहले दृश्यम पार्ट-1 फिलहाल मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर खूब देखी जा रही है। यही कारण है कि फिलहाल दृश्यम प्राइम वीडियो पर टॉप ट्रेंडिंग में बनी हुई है। दृश्यम की रिलीज को 15 साल का समय बीत गया है।

drishyamott

लेकिन आज भी ये हिंदी सिनेमा की वन ऑफ द बेस्ट सस्पेंस थ्रिलर मानी जाती है। यही कारण है कि आज दृश्यम अपने तीसरे पार्ट के सफर तक पहुंच सकी। मालूम हो कि अब तक दृश्यम फ्रेंचाइजी के दो पार्ट्स रिलीज किए जा चुके हैं को दोनों ही सफल रहे।

जिस तरह की एंडवांस बुकिंग फिलहाल दृश्यम 3 को लेकर चल रही है, उससे ये अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि कमर्शियल तौर पर तीसरा पार्ट इस सस्पेंस थ्रिलर फ्रेंचाइजी का सबसे सफल भाग रह सकता है। 

कब रिलीज होगी दृश्यम 3

बात की जाए अजय देवगन और तब्बू स्टारर दृश्यम 3 (Drishyam 3) की रिलीज डेट के बारे में तो 2 अक्टूबर 2026 यानी कल इस मोस्ट अवेटेड मूवी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। अभिनेता जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की पहली बार नए किरदारों के तौर पर दृश्यम फ्रेंचाइजी में एंट्री हुई है। 

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 रिलीज से पहले ही बनी बवंडर, 20 करोड़ से ज्यादा हुई कमाई; Hanuman Ansh पर लगेगा ग्रहण?