ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस का 'तख्तापलट' करेगी Drishyam 3, अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर के निशाने पर 10 फिल्में?
अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करती हुई नजर आ सकती है।

अजय देवगन की दृश्यम 3 (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
अजय देवगन की अगली फिल्म दृश्यम 3
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी मूवी
2026 में इन मूवीज को मिली बंपर शुरुआत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस साल की बहुचर्चित फिल्म के तौर पर अजय देवगन (Ajay Devgn) की अपकमिंग मूवी दृश्यम 3 का इंतजार किया जा रहा है। इस मूवी की एडवांस बुकिंग बंपर तरीके से चल रही है और माना जा रहा है कि रिलीज के पहले दिन दृश्यम 3 कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस का तख्तापलट कर देगी।
ऐसे में आइए जानते हैं कि अजय की दृश्यम 3 द कन्क्लूजन ओपनिंग डे पर कितने करोड़ का कारोबार कर सकती है और इस साल की किन-किन मूवीज को पीछे छोड़ सकती है।
दृश्यम 3 को मिलेगी बंपर ओपनिंग
निर्देशक अभिषेक पाठक की दृश्यम 3 (Drishyam 3) की एडवांस बुकिंग ओपन हुए आज पांच दिनों का समय बीत गया है और अब तक इस मूवी ने रिलीज से पहले एडवांस में 40 करोड़ से अधिक का कारोबार कर लिया है, जिसकी जानकारी सैकनिल्क की रिपोर्ट में मिलती है। ऐसे में अनुमान ये लगाया जा रहा है कि अजय देवगन की दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस पर अनुमानित 50-60 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग ले सकती है।
यह भी पढ़ें- अजय देवगन की पुरानी फिल्म ने OTT पर जमाया कब्जा, Drishyam 3 की रिलीज से पहले ट्रेंडिंग में आई थ्रिलर

अगर ऐसा होता है कि तो दृश्यम 3 अजय देवगन के एक्टिंग करियर की पहली ऐसी फिल्म बन जाएगी की, जो रिलीज के पहले दिन इतनी अधिक कमाई करेगी। बात की जाए अजय के एक्टिंग करियर की सबसे ज्यादा ओपनिंग डे कलेक्शन करने वाली फिल्म के बारे में तो वह सिंघम अगेन हैं, जिसे साल 2024 में दीवाली के मौके पर रिलीज किया गया था।

इस आधार पर दृश्यम 3 कमर्शियल तौर पर बॉलीवुड के लिए एक नई इतिहास लिखती हुई नजर आ सकती है। 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली इस सस्पेंस थ्रिलर में अजय देवगन के अलावा तब्बू, श्रिया सरण, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, ईशिता दत्त और रजत कपूर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
2026 की सबसे अधिक ओपनिंग डे कलेक्शन करने वालीं टॉप-10 मूवीज
दृश्यम 3 के निशाने पर इस साल की वे 10 फिल्में भी रह सकती हैं, जिन्होंने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक कमाई की है, उनकी लिस्ट इस प्रकार है-
धुरंधर 2- 90 करोड़
टॉक्सिक- 50–55 करोड़
बॉर्डर 2- 32.10 करोड़
मिर्जापुर द मूवी- 24.75 करोड़
आवारापन 2- 23 करोड़
वेलकम टू द जंगल- 19.40 करोड़
भूत बंगला- 18.31 करोड़
धमाल 4- 15.50 करोड़
कॉकटेल 2- 14.10 करोड़
एल्फा- 9.25 करोड़
ऐसे में देखना ये होगा कि इस लिस्ट में अजय की लेटेस्ट फिल्म दृश्यम 3 किस मूवी का रिकॉर्ड तोड़ती है।
यह भी पढ़ें- October Release: महा-मनोरंजन से सजेगा सिनेमाघर, अक्टूबर में गदर मचाने आ रहीं 12 बड़ी फिल्में; नोट कर लें डेट
