Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Ajay Devgn की बेटी न्यासा लंदन में दोस्तों के साथ 'बोल्ड' क्रॉप टॉप पहन पार्टी करती आई नजर, तस्वीरें हुई वायरल

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Fri, 20 May 2022 09:41 PM (IST)

    Nysa Devgn bold photos अजय देवगन और काजोल ने 1999 में शादी की और 2003 में उन्हें न्यासा हुईl दोनों को एक बेटा युग भी हैl हाल ही में अजय देवगन सेन्यासा देवगन के बॉलीवुड डेब्यू के बारे में पूछा गया हैl

    Hero Image
    Nysa Devgn bold photos: न्यासा देवगन दोस्तों के साथ पार्टी करती नजर आ रही हैl

    नई दिल्ली, जेएनएनl Nysa Devgn bold photos: काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन इन दिनों लंदन में हैl अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा हैl इसमें उन्हें दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए देखा जा सकता हैl खास बात यह है कि उन्होंने इसमें वाइट कलर का डीप नेक क्रॉप टॉप पहन रखा है और वह पोज देती हुई नजर आ रही हैंl न्यासा देवगन की तस्वीरें और वीडियो उनके दोस्त ओरहान अवत्रमणि ने शुक्रवार को शेयर की हैl इसमें उन्हें दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए देखा जा सकता हैl

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    न्यासा ने वाइट कलर का डीप नेक क्रॉप टॉप पहन रखा है

    पहली फोटो में न्यासा स्माइल करती नजर आ रही हैंl इसके अलावा वह दोस्तों के साथ कैमरे की ओर देखकर पोज कर रही हैl वहीं पार्टी में न्यासा ने वाइट कलर का डीप नेक क्रॉप टॉप और बेग स्कर्ट पहन रखा हैl न्यासा वीडियो में डांस फ्लोर पर गाने पर डांस करती नजर आ रही हैंl इस मौके पर शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर का गाना इंडिया वाले बजाया जा रहा हैl वहीं एक अन्य फोटो शेयर किया गया हैl

    न्यासा देवगन को दोस्तों के साथ पोज करते हुए देखा जा सकता है

    न्यासा देवगन को दोस्तों के साथ पोज करते हुए देखा जा सकता हैl न्यासा हाल ही में लक्मे फैशन वीक 2022 में नजर आई थीl इस अवसर पर उन्होंने मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनी थीl इन दिनों वह इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी की पढ़ाई कर रही हैंl इसके पहले न्यासा देवगन को अर्जुन रामपाल की बेटी माहिका रामपाल के साथ पार्टी करते हुए देखा गया थाl यहां पर भी उन्होंने क्लब में दोस्तों के साथ मस्ती की थीl

    न्यासा ने अप्रैल में अपना 19 वां जन्मदिन मनाया है

    न्यासा ने अप्रैल में अपना 19 वां जन्मदिन मनाया हैl इस अवसर पर काजोल और अजय देवगन ने उनके लिए एक खास नोट भी लिखा थाl

    View this post on Instagram

    A post shared by Nysa devgan (@nysadevganx)