Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    अजय देवगन और काजोल की लाडली न्यासा देवगन ने ग्लैमरस लुक से इंटरनेट पर बरपाया कहर, दिखाया अपना बोल्ड अवतार

    By Vaishali ChandraEdited By:
    Updated: Sun, 27 Mar 2022 05:07 PM (IST)

    न्यासा देवगन ने हाल ही में हुए एफडीसीआई एक्स लैक्मे फैशन वीक 2022 में हिस्सा लिया था। इस फैशन शो में यूं तो और भी कई सेलिब्रिटीज शामिल हुए थे लेकिन सबसे ज्यादा चर्चे न्यासा देवगन के हो रहे हैं।

    Hero Image
    nysa devgn in Manish Malhotra dress, instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री काजोल की लाडली बेटी न्यासा देवगन अपने लेटेस्ट ग्लैमरस लुक से इंटरनेट पर छा गई हैं। न्यासा ने हाल ही में हुए एफडीसीआई एक्स लैक्मे फैशन वीक 2022 में हिस्सा लिया था। जहां उन्होंने बॉलीवुड के नामी ड्रेस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप वॉक किया था। इस फैशन शो में यूं तो और भी कई सेलिब्रिटीज नजर आए थे लेकिन सबसे ज्यादा चर्चे न्यासा देवगन के हो रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मनीष मल्होत्रा ने लैक्मे फैशन वीक 2022 में अपना कलेक्शन डिफ्यूज पेश किया था। सितारों से सजे इस फैशन शो से मनीष मल्होत्रा ने न्यासा की कुछ फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें वह उनके डिजाइन किए हुए आउटफिट में पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीर में न्यासा एक टाइट हाई थाई स्लिट स्कर्ट और मल्टी कलर क्रॉप टॉप पहने हुए नजर आ रही हैं। जिसे उन्होंने मल्टीकलर ओवर साइज्ड ब्लेजर के साथ पेयर अप किया। अपने बालों को उन्होंने खुला छोड़ते हुए न्यूड मेकअप अप्लाई किया। लेकिन आखों को डार्क आइलाइनर और काजल के साथ स्मोकी लुक देते उन्होंने अपना लुक कम्प्लीट किया। मनीष मल्होत्रा ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-"गॉर्जियस न्यासा देवगन, नई पीढ़ी डिफ्यूज ट्राइब के साथ शामिल हुई"

    View this post on Instagram

    A post shared by Manish Malhotra (@manishmalhotra05)

    लैक्मे फैशन वीक 2022 में न्यासा के अलावा जाह्नवी कपूर, शनाया कपूर, मीरा राजपूत और सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी मनीष मल्होत्रा के लिए मॉडलिंग की थी। शनाया कपूर का यह डेब्यू रैंप वॉक था। वहीं मीरा राजपूत शो स्टोपर थी। सभी ने मिलकर इवेंट के बाद पार्टी भी एंजॉय की थी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Manish Malhotra (@manishmalhotra05)

    बता दें कि न्यासा अभी 18 साल की हैं और फिलहाल स्विटजरलैंड में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। वहीं इससे पहले न्यासा ने सिंगापुर में 3 साल पढ़ी थीं। जबकि उन्होंने मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई की थी।