Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    पति और बेटी आराध्या संग एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट हुईं ऐश्वर्या राय, हाथ में चोट को लेकर अभिषेक बच्चन हुए ट्रोल

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Fri, 05 Nov 2021 06:42 AM (IST)

    ऐश्वर्या राय के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही तमिल फिल्म Ponniyin Selvan में नजर आने वाली हैं। खबरों की मानें तो वह अनुराग कश्यप की गुलाब जामुन में भी नजर आ सकती हैं। आखिरी बार ऐश्वर्या राय फिल्म फन्ने खान में नजर आई थीं।

    Hero Image
    Photo Credit : Aishwarya Rai Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय इंडस्ट्री में न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। ऐश्वर्या राय आज भले ही सिल्वर स्क्रीन पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। लेकिन वह सोशल मीडिया पर भी किसी न किसी वजह से चर्चा में बनीं रहती हैं। ऐश्वर्या सोशल मीडिया पर रेगुलर तो नहीं लेकिन हां कभी न कभी किसी खास मौकों पर तस्वीरें पोस्ट कर फैंस से जुड़ी रहती हैं। वहीं इन दिनों ऐश्वर्या अपने बड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं। इसी बीच ऐश्वर्या राय, ​पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई हैं। यहां देखें वीडियो...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    View this post on Instagram

    A post shared by Aishwarya rai (@aishwaryaraibachchan_arb___)

    ऐश्वर्या राय बुधवार की रात अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस वीडियो को देखकर ऐसा अंदाजा लगाया जा सकता है कि तीनों अपने घर दिवाली सेलिब्रेट करने के लिए लौट रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मल्टी कलर टैक्चर का श्रग पहना हुआ था। वहीं बेटी आराध्या पिंक कलकर स्वैट शर्ट में नजर आई तो अभिषेक भी पिंक आउटफिट में दिखे। इस दौरान हमेशा की तरह ही ऐश्वर्या ओपर प्रो​टेक्टिव मां नजर आईं। वह एयरपोर्ट पर बेटी को संभालती नजर आईं। वहीं अगर आप इस वीडियो को ध्यान को ध्यान से देखें तो अभिषेक के हाथ में चोट नजर आ रही है। इसी चोट को लेकर वह ट्रोल हो रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'इन्हें कैसे चोट लग गई, ये तो अमीर लोग हैं।' वहीं बेटी आराध्या को भी ट्रोल किया जा रहा है।

    ऐश्वर्या राय के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही तमिल फिल्म 'Ponniyin Selvan' में नजर आने वाली हैं। खबरों की मानें तो वह अनुराग कश्यप की 'गुलाब जामुन' में भी नजर आ सकती हैं। आखिरी बार ऐश्वर्या राय फिल्म 'फन्ने खान' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव और अनिल कपूर लीड में थे।