Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या दूसरी बार मां बनने वाली हैं ऐश्वर्या राय बच्चन, लेटेस्ट तस्वीरें देख लोगों ने लगाए कयास

    By Pratiksha RanawatEdited By:
    Updated: Sun, 25 Jul 2021 05:16 PM (IST)

    बीते कुछ दिनों से ऐश्वर्या को लेकर ये कयास लगाए जा रहे हैं कि वो दूसरी बार मां बनने वाली हैं। हालांकि ऐश्वर्या या उनके परिवार में से किसी ने भी अब तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसी बीच ऐश्वर्या की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

    Hero Image
    ऐश्वर्या राय बच्चन परिवार के साथ, फोटो साभार: Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा और बच्चन बहू ऐश्वर्या राय वैसे तो अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन इस बार ऐश्वर्या एक अलग ही वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। ये वजह है उनकी दूसरी प्रग्नेंसी की न्यूज। सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जिन्हें देख लग रहा है कि ऐश्वर्या राय दूसरी बार मां बनने वाली हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल बीते कुछ दिनों से ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर ये कयास लगाए जा रहे हैं कि वो दूसरी बार मां बनने वाली हैं। हालांकि ऐश्वर्या या उनके परिवार में से किसी ने भी अब तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसी बीच ऐश्वर्या राय बच्चन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में ऐश्वर्या राय का बढ़ा हुआ वजन और उनका बेबी बम्प देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को देख लोग भी यही कसास लगा रहे हैं कि ऐश्वर्या जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं।

    ऐश्वर्या राय बच्चन की ये तस्वीरें सेलिब्रिटी जर्नलिस्ट विरल भायानी ने शेयर की हैं। ऐश्वर्या, अभिषेक और बेटी आराध्या एक शूट के दौरान सरथ कुमार के घर पहुंचे थे। ये तस्वीरें इसी दौरान की हैं। तस्वीरों में ऐश्वर्या राज ने काले रंगी ड्रेस पहनी हुई है। इसके साथ उन्होंने कोई मेकअप नहीं किया, हालांकि तस्वीरों में ऐश्वर्या का वजन बढ़ा हुआ लग रहा है। साथ ही साथ ध्यान से देखने पर उनका पेट भी थोड़ा बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। जिसे देख लोगों ने भी ऐश्वर्या की प्रेग्नेंसी के कयास लगाना शुरू कर दिए हैं।

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    विरल की इन तस्वीरों पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा, 'क्या ऐश्वर्या प्रेग्नेंट हैं?' एक अन्य ने लिखा, 'खुशखबरी, ऐश्वर्या प्रेग्नेंट है।' इसी तरह से और भी कई अन्य यूजर्स ने ऐसे कयास लगाए हैं। हालांकि अब तक इन खबरों की पुष्टि नहीं हो पाई है। यदि ये खबर सही निकलती है तो बच्चन परिवार और उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अब फैन भी जल्दी इस खबर की पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं।

    बता दें कि ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन के साथ सात फेरे लिए थे। शादी के करीब चार साल बाद ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या को जन्म दिया था। अब आराध्या बच्चन 9 साल की हो चुकी हैं। वहीं बात करें ऐश्वर्या के वर्कफ्रंट की तो हाल ही में उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'पोन्नियन सेल्वा' की घोषणा की है। ये फिल्म मणिरत्नम बना रहे हैं जिनके साथ ऐश्वर्या पहले भी 'गुरू' और 'रावण' में काम कर चुकी हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner