Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मणि रत्नम की फिल्म 'PS-1' में कुछ इस अंदाज में दिखेगी ऐश्वर्या राय बच्चन, दसवीं सदी के राजवंश की है कहानी

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Thu, 03 Mar 2022 07:22 AM (IST)

    ऐश्वर्या राय बच्चन की आखिरी रिलीज फिल्म फन्ने खान है जो 2018 में रिलीज हुई थी। पीएस-1 के साथ ऐश्वर्या पूरे चार साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रही हैं। फिल्म का निर्देशन मणि रत्नम ने किया है जिनके साथ ऐश ने अपना अभिनय करियर शुरू किया था।

    Hero Image
    Aishwarya Rai Bachchan First Look From PS 1 Revealed. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। ऐश्वर्या राय बच्चन के चाहने वालों के लिए बेहतरीन खबर है। बच्चन बहू एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपने अभिनय का जलवा दिखाने लौट रही हैं और खास बात यह है कि ऐश्वर्या की वापसी दिग्गज निर्देशक मणि रत्नम की फिल्म पीएस-1 से होगी, जो एक माइथोलॉजिकल जॉनर की फिल्म है। इस फिल्म में ऐश्वर्या बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं। बुधवार को फिल्म की रिलीज डेट के साथ ऐश्वया के किरदार और बाकी प्रमुख स्टार कास्ट के फर्स्ट लुक जारी किये गये। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीएस-1 एक महत्वाकांक्षी फिल्म है, जो दो भागों में रिलीज की जाएगी। यह फिल्म कल्कि के क्लासिक नॉवल पोन्नियिन सेल्वन का अडेप्टेशन है। फिल्म का निर्माण लाइका प्रोडक्शंस और मद्रास टॉकीज ने किया है। फिल्म इसी साल 30 सितम्बर को सिनेमाघरों में उतरेगी।

    पीएस-1 की कहानी दसवीं शताब्दी के प्रमुख राजवंश चोल साम्राज्य के कालखंड में स्थापित की गयी है और इसमें इस राजवंश के उत्तराधिकारियों में सत्ता संघर्ष को दिखाया जाएगा। फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ विक्रम, जयम रवि, कार्ति और शोभिता धुलिपाला प्रमुख किरदारों में नजर आएंगे। पीएस-1 एक पैन इंडिया फिल्म है, जो तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ के साथ हिंदी भाषा में भी रिलीज की जा रही है। 

    पीएस-1 के जरिए ऐश्वर्या राय बच्चन पूरे चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। उनकी आखिरी रिलीज फिल्म फन्ने खां है, जो 2018 में आयी थी। इस फिल्म में ऐश के साथ राजकुमार राव और अनिल कपूर थे। ऐश्वर्या पिछले कुछ सालों में फिल्मों को लेकर काफी चूजी हो गयी हैं और चुनिंदा प्रोजेक्ट्स पर ही काम कर रही हैं। फन्ने खां से पहले 2016 में ऐश दो बॉलीवुड फिल्मों सरबजीत और ऐ दिल है मुश्किल में नजर आयी थीं, जिसे करण जौहर ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ उनकी ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री काफी चर्चा में रही थी।

    अगर मणि रत्नम के साथ फिल्मों की बात करें तो विश्व सुंदरी का ताज जीतने के बाद ऐश्वर्या राय ने उनकी फिल्म इरूवर से अभिनय का पारी शुरू की थी। मणि रत्नम की रावण में भी उन्होंने फीमेल लीड रोल निभाया था। यह फिल्म हिंदी और तमिल में रिलीज हुई थी। हिंदी संस्करण में अभिषेक बच्चन टाइटल रोल में थे। 

    comedy show banner