Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंदिर में दर्शन करने के बाद दिल्ली में मस्ती करते दिखे Virat Kohli, अनुष्का शर्मा संग शेयर की ये तस्वीर

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Wed, 03 May 2023 05:08 PM (IST)

    Virat Kohli-Anushka Sharma विराट कोहली और अनुष्का शर्मा फैंस के फेवरेट कपल कहलाए जाते हैं। दोनों की पॉपुलैरिटी उनके चाहने वालों के बीच काफी ज्यादा है। हाल ही में इस कपल को एक मंदिर में दर्शन करते देखा गया जिसके बाद अब दिल्ली से इनकी फोटो सामने आई है।

    Hero Image
    File Photo of Virat Kohli and Anushka Sharma

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली फैंस के बीच वेकेशन या किसी भी फन से जुड़ी पोस्ट शेयर करते रहते हैं। सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तस्वीरों को देखना काफी पसंद करते हैं।

    पिछले महीने इस कपल ने बेंगलुरु में साउथ इंडियन डिश का मजा लिया था। वहां के रेस्टोरेंट से कपल की तस्वीर सामने आई थी, जिसके बाद फैंस का एक ग्रुप उनके साथ फोटो क्लिक कराने के लिए उसी जगह पहुंच गया। बेंगलुरु के बाद इस कपल की दिल्ली से एक तस्वीर सामने आई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आईपीएल मैच के बाद दिल्ली पहुंचे विराट कोहली

    बेंगलुरु में फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के बाद विराट कोहली ने हाल ही में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आईपीएल मैच खेला। यहां मैच खलने के बाद विराट कोहली, अनुष्का शर्मा के साथ दिल वालों की दिल्ली पहुंचे।

    इस शहर में कदम रखने के बाद विराट ने यहां से वाइफ के साथ पहली सेल्फी शेयर की, जिसमें अनुष्का शर्मा ब्लैक पैंट और इसी कलर की हुडी में देखी जा सकती हैं। वहीं, विराट ने ग्रे टी-शर्ट और पैंट का विकल्प चुना। फोटो शेयर करते हुए विराट ने लिखा, 'आउट एंड अबाउट इन दिल्ली (रेड हार्ट इमोजी)।' इसके पहले कपल का मंदिर में दर्शन करने को लेकर एक वीडियो सामने आया था।

    फैंस ने किए ये कमेंट

    विराट कोहली आईपीएल मैच के बाद दिल्ली पहुंचे हैं। मैच के दौरान गौतम गंभीर के साथ उनकी तीखी बहस हो गई थी, जिसका वीडियो पूरी दुनिया ने देखा। यही कारण है कि आईपीएल से ज्यादा इन दिनों आरसीबी (RCB) के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) काफी चर्चाओं में बने हुए हैं। इसी को लेते हुए इस फोटो पर फैंस ने चुटकी भरे कमेंट्स किए हैं।

    एक फैन ने लिखा, 'नवीन को घर से उठाओ कोहली भाई।' एक अन्य ने लिखा, 'आपको एक करोड़ का जुर्माना लगा था ना उसकी भरपाई कर रहे हो।'

    एक यूजर ने कमेंट किया, 'विराट ने लड़ाई को ज्यादा गंभीर ले लिया और गंभीर ने लड़ाई को विराट बना दिया।'

    बता दें कि विराट और अनुष्का के दिल्ली आने का पर्पस सामने नहीं आया है। वैसे दिल्ली, विराट कोहली का होमटाउन बताया जाता है। एक्टर का जन्म इसी शहर में एक पंजाबी परिवार में हुआ था।