Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    शाह रुख़ ख़ान का बेटा आर्यन ड्रग मामले में जिस क्रूज़ पर किया गया अरेस्ट, 6 दिन बाद ही उसी पर घूमने पहुंची ये एक्ट्रेस, इनसाइड वीडियो वायरल

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Thu, 07 Oct 2021 02:50 PM (IST)

    एनसीबी की टीम ने आर्यन को शनिवार की रात लग्ज़री क्रूज़ कॉर्डेलिया शिप पर चल रही रेव पार्टी में रेड के दौरान पकड़ा था। इसी बीच अब बॉलीवुड की एक जानी मानी एक्ट्रेस कॉर्डेलिया क्रूज़ शिप पर पहुंची है।

    Hero Image
    Photo Credit : Hrithik Roshan Shenaz Treasury Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। शाह रुख़ ख़ान के बेटे आर्यन ख़ान इन दिनों ड्रग्स सेवन करने और उसके लेन देन के मामले को लेकर चर्चा में बनें हुए हैं। इन वक्त आर्यन नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की कस्टडी में हैं। एनसीबी की टीम ने आर्यन को शनिवार की रात लग्ज़री क्रूज़ कॉर्डेलिया शिप पर चल रही रेव पार्टी में रेड के दौरान पकड़ा था। इसी बीच अब बॉलीवुड की एक जानी मानी एक्ट्रेस कॉर्डेलिया क्रूज़ शिप पर पहुंची है। इस एक्ट्रेस ने इस क्रूज़ का इनसाइड वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Travel, Romance, Smiles (@shenaztreasury)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस, होस्ट और ट्रैवल ब्लॉगर शेनाज ट्रेजरी उसी कॉर्डेलिया क्रूज़ शिप पर पहुंची हैं जहां से एनसीबी ने आर्यन खान को अरेस्ट किया है। वहीं अब शेनाज ट्रेजरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस क्रूज़ के टूर का वीडियो पोस्ट किया है। शेनाज इस क्रूज़ पर अपने पूरे परिवार के साथ पहुंची हैं। उन्होंने इस वीडियो के जरिए अपने फैंस को इस क्रूज़ के अंदर की खूबसूरती दिखाई है।

    वीडियो में आप देख सकते हैं कि शेनाज ने क्रूज़ के अंदर जाते हुए वीडियो बनाया है। इस दौरान उन्हें बेहद खुश होने के साथ ही उनकी एक्साइटमेंट को भी साफ महसूस किया जा सकता है। वहीं उनका पूरा परिवार भी काफी खुश दिखाई दे रहा है। बाहर से ये क्रूज जितना शानदार दिखाई दे रहा है वहीं अंदर से भी काफी खूबसूरत है। इसका क्लासी और रॉयल लुक आपको एक पल के लिए भी नजरें हटानो नहीं देगा। इस क्रूज़ अंदर से एक आलीशान होटल का तरह है जिसपर सारी सुख सुविधाएं मौजूद हैं।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

    आपको बता दें कि आर्यन ख़ान की गिरफ़्तारी के बाद लगातार फैंस और स्टार्स शाह रुख़ के सपोर्ट में आ रहे हैं। जहां हाल ही में सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा और तमाम स्टार्स उनके घर मन्नत पहुंचे। वहीं अब ऋतिक रोशन भी उनके सपोर्ट में आ गए हैं। ऋतिक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर आर्यन के सथ खेड़े होने बात कही है।