'पार्चड' और 'राजमा चावल' जैसी फिल्मों के बाद अब 'आत्महत्या' पर डाक्यूमेंट्री बनाने जा रही हैं लीना यादव
लीना यादव बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी मानी डायरेक्टर हैं। वह हमेशा से ही अलग सबजेक्ट पर फिल्म बनाने के लिए जानी जाती है। बुराड़ी इलाके वाली घटना पर डॉक्यूमेंट्री बनाने से पहले लीना यादव पार्चड और राजमा चावल जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुकी हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। वर्ष 2018 में उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में संतनगर स्थित एक मकान में एक परिवार के 11 लोगों ने आत्महत्या कर ली थी। इस मौत की खबर से पूरा देश सन्न रह गया था। परिवार के 10 लोग फांसी के फंदे से लटके मिले थे, वहीं परिवार के एक सदस्य का शव जमीन पर पड़ा मिला था। अब इस घटनाक्रम पर फिल्म डायरेक्टर लीना यादव ने डाक्यूमेंट्री बनाई है।
लीना यादव बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी मानी डायरेक्टर हैं। वह हमेशा से ही अलग सबजेक्ट पर फिल्म बनाने के लिए जानी जाती है। बुराड़ी इलाके वाली घटना पर डॉक्यूमेंट्री बनाने से पहले लीना यादव 'पाच्र्ड' और 'राजमा चावल' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुकी हैं। इस फिल्मों को काफी पसंद किया गया था। इस डाक्यूमेंट्री से जुड़े सूत्रों के मुताबिक लीना ने नेटफ्लिक्स के लिए 'राजमा चावल' फिल्म बनाई थी।
View this post on Instagram
इसके बाद अधिकारियों ने उनसे कोई और फिल्म बनाने का आग्रह किया तो उन्होंने बताया कि वह एक डाक्यूमेंट्री पर काम कर रही हैं। उन्होंने उससे जुडऩे की इच्छा जताई। हाउस आफ सीक्रेट नाम की यह डाक्यूमेंट्री तीन एपिसोड की है। इसके लिए दिल्ली के 72 पुलिसकॢमयों से बात की गई है। इस डाक्यूमेंट्री को आठ अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। इसका निर्देशन लीना ने किया है, जबकि योगेंद्र मोगरे, असीम बजाज और लीना ने इसे संयुक्त रूप से प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा लीना एक और डाक्यूमेंट्री बनाने की तैयारी में हैं
Radhika Apte is going to against Indian culture#BoycottRadhikaApte pic.twitter.com/QSIWetrXVv
— Abhishek Tiwari 🚩🚩प्रशासक समिति🚩🚩🙏🙏 (@Abhishe47206602) August 13, 2021
आपको बता दें कि लीना यादव की 'पार्चड' मूवी में राधिका आप्टे और एक्टर आदिल हुसैन लीड रोल में थे। इस फिल्म को लेकर दोनों काफी विवादों में भी रहे। मूवी में उनके कुछ इंटीमेट सीन्स को लेकर काफी बवाल भी हुआ है। वही हाल ही में ट्विटर पर बायकॉट राधिका आप्टे अभियान ट्रेंड हुआ था Boycott Radhika Apte हैशटैग के तहत हज़ारों अधिक ट्वीट्स किए गए थे। राधिका की फ़िल्म 'पार्चड' के उन दृश्यों की फोटो भी ट्विटर पर शेयर की गईं जिनमें में वो आदिल हुसैन और तनिष्ठा चटर्जी के साथ हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।