Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MMS लीक होने के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस​ त्रिशाकर मधु का ये वीडियो हो रहा वायरल, रोते हुए कहा- 'कितना गंदा बोलना है बोलिए सब...'

    त्रिशाकर अपनी हॉटनेस की वजह भी लोगों के बीच खूब सुर्खियां बटरती हैं। वह अक्सर अपनी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में उनका एक MMS लीक हुआ था। उनका ये प्राइवेट वीडियो काफी वायरल हुआ था। इसे लेकर वह काफी सुर्खियों में रहीं।

    By Priti KushwahaEdited By: Updated: Wed, 06 Oct 2021 02:14 PM (IST)
    Hero Image
    Photo Credit : Trisha Kar Madhu Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस और डांसर त्रिशाकर मधु हमेशा ही चर्चा में बनीं रहती हैं। त्रिशाकर अपनी हॉटनेस की वजह भी लोगों के बीच खूब सुर्खियां बटरती हैं। वह अक्सर अपनी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में उनका एक MMS लीक हुआ था। त्रिशाकर का ये प्राइवेट वीडियो काफी वायरल हुआ था। इसे लेकर वह काफी सुर्खियों में रहीं। इस बात को लेकर त्रिशाकर ने सामने आकर न सिर्फ नाराजगी जाहिर की बल्कि अपनी आपबीती भी सुनाई थी। इसी बीच अब त्रिशाकर का एक लेटेस्ट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह रोते हुए अपनी बात कह रही हैं। यहां देखें वीडियो...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Trisha Kar Madhu (@trishakarmadhuofficial)

    त्रिशाकर मधुकर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह बेहद ही पेरशान और रोती नजर आ रही हैं। वीडियो में उनके बाल बिखरे हुए हैं और वह सिंपल लुक में दिखाई दे रही हैं। त्रिशाकर इस वीडियो में बॉलीवुड सॉन्ग 'अपने दिल की बात कह दी सभी ने...' गाती नजर आ रही है। वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जीत निश्चित हो तो कायर भी लड़ सकते है। बहादुर वो कहलाते है जो हार निश्चित हो, फिर भी मैदान नहीं छोड़ते। और कितना गंदा बोलना है बोलिए सब स्वीकार है सिर झुकाकर, क्योंकि समय आपकी बारी आपकी इसलिए।' एक्ट्रेस के इस वीडियो के अबतक हजारों फैंस देख चुके हैं। वहीं इस पर कमेंट कर उनकी एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं।

    बात दें कि हाल ही में त्रिशालकर का जो एमएमएस वायरल हो रहा है, उसमें वो किसी लड़के के साथ दिखाई दे रही हैं। इसी पर लोग उनसे सवाल पूछ रहे हैं कि ये लड़का कौन है जो उनके साथ इस वीडियो में नजर आ रहा है? वहीं वीडियो वायरल होने के बाद त्रिशाकर ने सोशल मीडिया पर अपना पक्ष भी रखा था। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'खुदा सब देखता है, मुझे गाली देने के लिए मेरी प्राइवेट वीडियो वायरल कर दिए, आपकी बहन के साथ कोई शादी कर के और अगले दिन सुहागरात का वीडियो वायरल कर दे तो बढ़िया लगेगा ना? बिहार में इतने घटिया कुछ लोग भी होते हैं नहीं जानती थी।'