विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kriti Sanon के बाद डीप नेक ब्लाउज पहनने के लिए ट्रोल हुईं सेलिना जेटली, रक्षाबंधन इवेंट में आई थीं नजर

Published: Fri, 28 Aug 2026 09:05 PM (IST)

कृति सैनन विवाद के बाद अब अभिनेत्री सेलिना जेटली को रक्षाबंधन इवेंट में डीप नेक ब्लाउज पहनने पर ट्रोल किया जा रहा है। 

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कृति सेनन (Kriti Sanon) के रक्षा बंधन (Rakhsha Bandhan) विज्ञापन को लेकर विवाद पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है। इसी बीच, अभिनेत्री सेलिना जेटली (Celina Jaitly) भी अपने पहनावे को लेकर सवालों के घेरे में आ गई हैं।

सेलिना के ब्लाउज पर लोगों ने उठाए सवाल

हाल ही में उन्हें मुंबई में एक रक्षा बंधन के एक इवेंट में साड़ी के साथ लाल रंग का डीप नेक ब्लाउज पहने देखा गया। कृति सैनन के ब्रालेट टॉप विज्ञापन विवाद के बीच, नेटिजन्स अब सेलिना की रक्षा बंधन के दौरान ब्लाउज पहनने को लेकर आलोचना कर रहे हैं।

एक यूजर ने ट्वीट किया,'कृति सेनन के बाद अब सेलिना जेटली भी रक्षाबंधन पर इतने खुले कपड़े पहनकर त्योहार मना रही हैं। हिंदू त्योहार के लिए उनके पहनावे को देखिए, यह संस्कृति और परंपरा का अपमान है। क्लीवेज दिख रहा है, बिंदी नहीं लगाई, सैंडल पहनी हैं , सिंदूर नहीं लगाया, चूड़ियां नहीं पहनी। लगता है बॉलीवुड कभी सीखता नहीं है।'

यूजर्स ने सोशल मीडिया पर किए कमेंट

एक अन्य एक्स यूजर ने लिखा,'जब विवाद इतना बढ़ चुका है, तो बॉलीवुड बार-बार वही गलती क्यों दोहरा रहा है? त्योहार मनाना ठीक है, लेकिन हिंदू त्योहारों की परंपराओं और भावनाओं का सम्मान करना भी उतना ही जरूरी है।'

WhatsApp Image 2026-08-28 at 9.04.13 PM

WhatsApp Image 2026-08-28 at 9.04.01 PM

एक अन्य नेटिजन ने ट्वीट किया,'शायद यही उनकी दिनचर्या है, कम कपड़े पहनना। और यह उनके लिए सामान्य बात हो गई है! बॉलीवुड को सुधारा नहीं जा सकता, दुश्मन देशों के प्रति उनका प्रेम दशकों पुराना है।' बता दें कि सेलिना ने सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग पर अभी तक रिएक्ट नहीं किया है।

एक्ट्रेस इस समय अपने रिटारर्ड भाई,मेजर विक्रांत जेटली के लिए लड़ रही हैं जो वर्तमान में संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में हिरासत में हैं। खबरों के अनुसार, उन्हें सितंबर 2024 से राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अज्ञात आरोपों के तहत हिरासत में रखा गया है। सेलिना अपने भाई को भारत वापस लाने के लिए संघर्ष कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- 15 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी में Celina Jaitly, स्वामी विवेकानंद की परम शिष्या के किरदार में आएंगी नजर

यह भी पढ़ें- पति की मारपीट और धोखा, जेल में है भाई; मां बगलामुखी के चरणों में बिलखकर कर रोईं एक्ट्रेस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।