Hera Pheri 3 के बाद 26 साल पुरानी कल्ट कॉमेडी से प्रियदर्शन ने किया किनारा, बोले- 'अब मैं कोई भी सीक्वल...'
प्रियदर्शन ने 'हेरा फेरी 3' के बाद अब एक और बड़े सीक्वल से भी किनारा कर लिया है। उन्होंने घोषणा की है कि वे अब कोई सीक्वल निर्देशित नहीं करेंगे।

प्रियदर्शन नहीं डायरेक्ट करेंगे कोई सीक्वल
HighLights
प्रियदर्शन ने 'मालामाल वीकली 2' से किनारा किया
उन्होंने भविष्य में कोई सीक्वल न करने का फैसला लिया
अब अमित जोशी करेंगे इसका निर्देशन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार (Akshay Kumar), परेश रावल (Paresh Rawal) और सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) स्टारर हेरा फेरी (Hera Pheri) के तीसरे पार्ट के लिए फैंस में अलग ही एक्साइटमेंट थी। हालांकि राइट्स को लेकर मूवी लंबे समय से विवादों में चल रही थी।
इसी के बाद से फिल्म के मूल निर्देशक प्रियदर्शन ने इस प्रोजेक्ट से पूरी तरह किनारा कर लिया था। वहीं अब खबर आ रही है कि प्रियदर्शन ने 2006 में आई एक और मजेदार डार्क कॉमेडी से किनारा कर लिया है।
प्रियदर्शन और रितेश ने छोड़ी फिल्म
खबर है कि मेकर्स मालावाल वीकली (Malamaal Weekly 2) का सीक्वल बनाने की तैयारी में लगे हुए थे लेकिन अब इससे दो बड़े चेहरे डायरेक्टर प्रियदर्शन और एक्टर रितेश देशमुख ने किनारा कर लिया है।
-1793691582733.webp)
प्रियदर्शन ने खुद इसकी पुष्टि की है कि वे इस सीक्वल से नहीं जुड़े हैं। 'वैरायटी इंडिया' से बात करते हुए, फिल्म निर्माता ने अपना फैसला साफ तौर पर बताते हुए कहा, 'मैं इसे नहीं कर रहा हूं। मैंने कोई भी सीक्वल न करने का फैसला किया है।'
फिल्म निर्माता ने यह भी दोहराया कि इस कॉमेडी फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने में उनकी कोई भूमिका नहीं है। बता दें कि प्रियदर्शन को ऐसे ही जॉनर की कई मजेदार फिल्में जैसे हेरा फेरी, हंगामा, हलचल, और भूल भुलैया जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।
अब कौन करेगा मालामाल वीकली का निर्देशन
इस बीच, मेकर्स ने 'मालामाल वीकली 2' के निर्देशन के लिए फिल्म निर्माता अमित जोशी को शामिल किया है। अमित जोशी ने शाहिद कपूर और कृति सेनन की रोमांटिक कॉमेडी 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का सह-निर्देशन किया था। अब वो मालामाल वीकली के निर्देशन की कमान संभालेंगे।

इस सीक्वल में कलाकारों की टोली भी बदली हुई नजर आएगी, क्योंकि खबरों के अनुसार रितेश देशमुख इस प्रोजेक्ट से बाहर हो गए हैं।
साल 2006 में रिलीज हुई 'मालामाल वीकली' को प्रियदर्शन ने लिखा और निर्देशित किया था। इस कॉमेडी फिल्म में परेश रावल, ओम पुरी, रितेश देशमुख, अरबाज खान, राजपाल यादव और असरानी जैसे कई कलाकार शामिल थे।
यह भी पढ़ें- 4 साल बाद Akshay Kumar के साथ बनेगी इस एक्ट्रेस की जोड़ी, प्रियदर्शन की अपकमिंग मूवी में हुई एंट्री?
यह भी पढ़ें- Akshay Kumar की डिजास्टर फिल्म का सहारा बनेगा OTT, 'हैवान' के लिए दूसरा मौका; कब और कहां देखें मूवी?
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।