Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kalki: दीपिका के आउट होने के बाद ये एक्ट्रेसेज हो सकती हैं बेस्ट च्वाइस, एक ने प्रभास के साथ दी है करोड़ों की फिल्म

    Updated: Sat, 20 Sep 2025 06:31 PM (IST)

    दीपिका पादुकोण ने प्रभास और अमिताभ बच्चन के साथ कल्कि 2898एडी में काम किया था। बहुत जल्द इस मूवी का सीक्वल आने वाला था। इसकी कहानी पहले पार्ट से ही आगे बढ़ाई जानी थी जिसमें दीपिका भगवान विष्णु के कल्कि अवतार को जन्म देने वाली थी। लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा जानिए क्यों?

    Hero Image
    कल्कि 2898एडी के एक सीन में दीपिका (फोटो-इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले दिनों ये खबर आई कि दीपिका पादुकोण को कल्कि 2898 के सीक्वल से बाहर कर दिया है। उनकी एक्जिट की असली वजह तो नहीं पता है लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि मेकर्स और दीपिका के बीच फीस और काम करने के समय को लेकर तालमेल नहीं बना जिसकी वजह से वो शो से बाहर हो गईं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दीपिका ने शो में सुमति का रोल निभाया था जो भगवान विष्णु के कल्कि अवतार को जन्म देने वाली है। इसके दूसरे भाग में इसी की कहानी आगे बढ़ाई जानी थी लेकिन अब दीपिका के बाहर हो जाने के बाद ये बड़ा सवाल है कि उनकी जगह किसे फाइनल किया जाएगा। आज हम आपको ऐसी ही कुछ एक्ट्रेसेज के बारे में बताएंगे जिनको लेकर विचार किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- Kalki से पहले भी Deepika Padukone पर लग चुका है 'अनप्रोफेशनल' होने का इल्जाम, परेशान होकर की थी शिकायत

    सामंथा रुथ प्रभु

    धीरे-धीरे ही सही सामंथा अपने रोल्स के जरिए पैन इंडिया कलाकार बनकर उभरी हैं। फैमिली मैन 2 में अपने किरदार के जरिए उन्होंने साबित कर दिया कि वो एक्शन और इंटेंसिटी को बहुत अच्छे से हैंडल कर सकती हैं। इसके अलावा साउथ मूवीज में भी उनकी वर्सेटैलिटी दिखी है।

    अनुष्का शेट्टी

    अनुष्का इस रोल के लिए बेस्ट च्वाइस हो सकती हैं। बड़े पैमाने पर बनने वाली फिल्मों की बात करें तो अनुष्का शेट्टी सबसे भरोसेमंद नामों में से एक हैं। बाहुबली और अरुंधति जैसी फिल्मों में अपनी दमदार उपस्थिति के साथ उन्होंने खुद को माइथोलॉजिकल, काल्पनिक और एक्शन से भरपूर भूमिकाओं के लिए एक पसंदीदा अभिनेत्री के रूप में स्थापित कर लिया है।

    प्रियंका चोपड़ा जोनस

    लिस्ट में अगला नाम आता है प्रियंका चोपड़ा का। प्रियंका स्टार पावर और बहुमुखी प्रतिभा का अद्भुत मिश्रण है। मैरी कॉम, क्वांटिको और मैट्रिक्स रिसरेक्शंस जैसी फिल्मों से बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका के लिए कल्कि 2898 एडी एक बढ़िया अपील हो सकती है।

    नयनतारा

    अक्सर 'लेडी सुपरस्टार' कही जाने वाली नयनतारा ने लगातार अपनी फिल्मों में दर्शकों को आकर्षित करने की अपनी क्षमता साबित की है। तमिल और तेलुगु सिनेमा में अपने दमदार अभिनय से लेकर जवान में अपने सफल बॉलीवुड डेब्यू तक अपनी वर्सेटैलिटी से उन्होंने साबित कर दिया कि उनके जैसा कोई नहीं।

    ऐश्वर्या राय बच्चन

    ऐश्वर्या राय पर्दे पर राजसीपन और भव्यता का बेजोड़ एहसास लेकर आती हैं। पोन्नियिन सेलवन, जोधा अकबर और एंथिरन जैसी महाकाव्य फिल्मों में अपने शानदार प्रदर्शन के साथ वह सिनेमाई दुनिया से अनजान नहीं हैं। एक्ट्रेस उस भव्यता का एक सुंदर उदाहरण हैं।

    यह भी पढ़ें- कितनी पढ़ी-लिखी हैं Deepika Padukone? 500 करोड़ की मालकिन के एजुकेशन के बारे में जानकर रह जाएंगे दंग