Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aftab Shivdasani Blessed Baby Girl: आफताब शिवदासानी बने पापा, घर आई नन्हीं परी

    By Mohit PareekEdited By:
    Updated: Sun, 02 Aug 2020 04:35 PM (IST)

    Aftab Shivdasani Blessed Baby Girl बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदासानी और निन दोसांझ अब पैरेंट्स बन गए हैं।

    Aftab Shivdasani Blessed Baby Girl: आफताब शिवदासानी बने पापा, घर आई नन्हीं परी

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदासानी पिता बन गए हैं। एक्टर के घर नन्हीं परी का आगमन हुआ है, उनकी पत्नी निन दोसांझ ने बेटी को जन्म दिया है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। एक्टर ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें साफ पता चल रहा है कि अब आफताब और निन पैरेंट्स बन गए हैं। इस फोटो में आफताब और उनकी पत्नी के हाथों की फोटो है, जो हार्टशेप में है और बीच में उनकी बेटी की फोटो है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक्टर ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा है- 'एक्टर ने स्वर्ग का एक छोटा-सा हिस्सा पृथ्वी पर भेजा गया है। ईश्वर की कृप्या से निन और मैं अपनी बेटी के पैदा होने का ऐलान करते हैं। हम एक गर्वित पैरेंट हैं और अब एक परिवार में तीन लोग हो गए हैं।' वहीं, आफताब की पत्नी ने भी इसकी जानकारी दी है और इसी फोटो को शेयर करते हुए ये ही कैप्शन दिया है।

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    ‘A little bit of Heaven has been sent to Earth’.. With God’s blessings, @nin_dusanj and I are elated to announce the birth of our daughter.. we are proud parents and a family of three now. ❤️👸🏻👼🏻🤴🏻💫❤️

    A post shared by Aftab Shivdasani (@aftabshivdasani) on

    शिवदसानी की ओर से जानकारी दी जाने के बाद टीवी एक्ट्रेस इशिता दत्ता और अनिता हसनंदानी ने भी एक्टर को बधाई दी है। साथ ही एक्टर को उनके फैंस भी जन्मदिन की बधाई दे रही हैं। एक्टर ने करीब 6 साल पहले निन से शादी की थी। इसके बाद दोनों ने तीन साल पहले यानी साल 2017 में श्रीलंका में दूसरी बार धूमधाम से शादी की थी। एक्टर अक्सर अपने पत्नी के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। साथ ही एक्टर ने अपनी तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं।

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Here’s wishing everyone Eid Mubarak.. May the Almighty bless us all with love, peace and harmony. Love to all of you. ❤️🌙🙏🏼 🌏 #eid #eidmubarak

    A post shared by Aftab Shivdasani (@aftabshivdasani) on

    एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो आफताब आखिरी बार फिल्म 'सेटर्स' में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में उनके साथ श्रेयस तलपड़े, सोनाली सेयगल, विजय राज और इशिता दत्ता भी अहम रोल में थे। वहीं, आफताब जल्द ही जी 5 की 'पॉइजन 2' में दिखाई देंगे, जो जल्द ही रिलीज होने वाली है। बता दें कि आफताब शिवदासानी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 1999 में फिल्म ‘मस्त’ से की थी, जिसमें उनके साथ उर्मिला मातोंडकर भी थीं।