विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 29, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आमिर खान के 'भारत में असुरक्षित' वाले बयान पर बोले अदनान सामी, 'सुनकर काफी दुख हुआ'

By Priti KushwahaEdited By:
Published: Sat, 29 Feb 2020 01:30 PM (IST)

इंडिया आईडियाज कॉन्क्लेव 2020 के कार्यक्रम के दौरान अदनान सामी से पूछा गया कि क्या पह एक मुस्लिम के तौर पर वह भारत में अपने आपको सुरक्षित महसूस करते हैं।

आमिर खान के 'भारत में असुरक्षित' वाले बयान पर बोले अदनान सामी, 'सुनकर काफी दुख हुआ'
आमिर खान के 'भारत में असुरक्षित' वाले बयान पर बोले अदनान सामी, 'सुनकर काफी दुख हुआ'

नई दिल्ली, जेएनएन। मशहूर सिंगर अदनान सामी हमेशा ही सामजिक मुद्दों पर अपनी राय देते नजर आते हैं। हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति की इंडिया विजिट के दौरान ताज महल की सफाई पर एक पाकिस्तानी ट्विटर यूजर्स ने पीएम मोदी पर निशाना साधा था। उसके इस ट्वीट पर अदनान ने मुंहतोड़ जवाब दिया था। वहीं अब अदनान सामी एक और मामले के चलते चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में इंडिया आईडियाज कॉन्क्लेव 2020 के कार्यक्रम के दौरान अदनान सामी से पूछा गया कि क्या पह एक मुस्लिम के तौर पर वह भारत में अपने आपको सुरक्षित महसूस करते हैं। जानिए इसप पर सिंगर ने क्या जवाब दिया।

अदनान सामी ने हाल ही में ने इंडिया आईडियाज कॉन्क्लेव 2020 में बतौर गेस्ट शिरकत की। इस दौरान उनसे कई सारे सवाल किए गए। उसी में से सवाल ये भी था कि क्या आप खुद को भारत में सु​रक्षित महसूस करते हैं या नहीं। इस पर अदनान ने कहा, 'नागरिकरता संसोधन कानून उन लोगों के लिए है जो भारत में नागरिकता चाहते हैं, ये भारतीयों के लिए नहीं है। मुस्लिम होने के नाते मैं भारत में सुरक्षित महसूस करता हूंं।'

इसी दौरान अदनाना से एक्टर आमिर खान को लेकर भी सवाल किया गया कि वह कहते हैं कि वो भारत में सुरक्षित महसूस नहीं करते, क्या आप करते हैं और CAA (नागरिकरता संसोधन कानून) को लेकर आपकी क्या राय है? इस सवाल पर सिंगर अदनान ने कहा, 'मेरे लिए ये सुनना काफी दुखद था। आमिर एक विनम्र फैमिली से आते हैं। उन्हें उचित सम्मान और आजादी नहीं मिलती जिसे बाकी लोग एंजॉय करते हैंं मैं खुश हूं कि सीएए के आने से अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश में रह रहे लोगों को मदद मिलेगी।'