Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aditya Chopra: यश राज फिल्म्स को बुलंदियों पर पहुंचाने वाले 'आदित्य'

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 21 May 2023 10:15 PM (IST)

    Aditya Chopra आदित्य चोपड़ा की फिल्मों का बजट 100 करोड़ से भी अधिक होता है। वहीं वह फिल्म मेकिंग की प्रक्रिया पर भी कंप्रोमाइज नहीं करते। इसके चलते यश राज की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अक्सर अच्छा व्यापार करती है।

    Hero Image
    Aditya Chopra: यश राज फिल्म्स की सफलता का पूरा श्रेय आदित्य चोपड़ा को जाता है।

    Aditya Chopra: फिल्म निर्माता और निर्देशक आदित्य चोपड़ा बॉलीवुड में जाना-माना नाम है। उनकी उपलब्धियों की लिस्ट काफी लंबी है। आदित्य चोपड़ा ने भारतीय सिनेमा में बतौर लेखक, निर्माता और निर्देशक अहम योगदान दिया है। रविवार को वह 52 वर्ष के हो गए। यश राज फिल्म की स्थापना भले ही दिवंगत यश राज चोपड़ा ने की हो लेकिन इसे ऊंचाइयों पर ले जाने का अहम काम आदित्य चोपड़ा ने भी किया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शाह रुख खान और आदित्य चोपड़ा की दोस्ती कैसी है?

    शाह रुख खान और आदित्य चोपड़ा की दोस्ती दशकों पुरानी है। दोनों की दोस्ती की झलक फिल्मों में भी नजर आती है। दोनों ने कई सफल फिल्मों में काम किया है। फिर इसका निर्माण या निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया हो। दोनों बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ी में से एक है। शाह रुख खान ने आदित्य चोपड़ा के साथ दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, रब ने बना दी जोड़ी, मोहब्बतें और पठान जैसी फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार किया था।

    फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे का निर्देशन किसने किया था?

    आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे। आज भी लोगों को पसंद आती है। इस फिल्म में शाह रुख खान ने राज की भूमिका निभाई थी। वहीं, फिल्म में सिमरन की भूमिका में काजोल नजर आई थी। इसके बाद दोनों ने रब ने बना दी जोड़ी में काम किया था। इस फिल्म से अनुष्का शर्मा का डेब्यू हुआ था। यह फिल्म भी काफी पसंद की गई थी। 

    शाह रुख खान की फिल्म मोहब्बतें का निर्देशन किसने किया था?

    शाह रुख खान की फिल्म मोहब्बतें का निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया था। इसमें अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय की भी अहम भूमिका थी। यह फिल्म अपने जमाने की सुपरहिट फिल्म थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार किया था। हाल ही में, दोनों ने पठान फिल्म में भी काम किया है। इस फिल्म के माध्यम से शाह रुख खान ने पर्दे पर 5 वर्षों के बाद वापसी की है। इस फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार किया है। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था।  वहीं, आदित्य चोपड़ा ने इस फिल्म का निर्माण किया था। फिल्म में सलमान खान ने भी कैमियो किया था।

    यश राज फिल्म्स की फिल्मों के नाम क्या है?

    इसके अलावा, यश राज फिल्म्स ने वॉर और बंटी और बबली जैसी फिल्मों का भी निर्माण किया है। इन फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार किया है। यश राज फिल्म्स की टाइगर 3 भी आने वाली है। इसमें सलमान खान और कटरीना कैफ की भी अहम भूमिका होगी। आदित्य चोपड़ा की फिल्में एक्शन और कॉमेडी से भरपूर होती है। वह फिल्म बनाते समय बजट की चिंता नहीं करते।