यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Aditi Rao Hydari ने होने वाले पति Siddharth के जन्मदिन पर लुटाया प्यार, शेयर की सगाई की तस्वीर
एक्टर सिद्धार्थ सूर्यनारायण (Siddharth Suryanarayan ) के जन्मदिन पर मंगेतर एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) ने उन्हें विश ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड और साउथ एक्टर सिद्धार्थ सूर्यनारायण (Siddharth Suryanarayan) आज 17 अप्रैल को अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर एक्टर को उनके फैंस जमकर बधाई दे रहे हैं। बता दें, एक्टर के लिए ये जन्मदिन बेहद खास है क्योंकि अपनी मंगेतर 'पद्मावत' फेम एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं।
अब शाम होते-होते अदिति ने सिद्धार्थ को विश किया है। अदिति राव हैदरी ने जन्मदिन की खास अंदाज में बधाई दी है और साथ ही सगाई संग अपने खास पलों की अनदेखी तस्वीरें भी शेयर की हैं।
यह भी पढ़ें- Aditi Rao Hydari संग गुपचुप सगाई पर Siddharth ने तोड़ी चुप्पी, शादी के प्लान पर कहा- 'यह कोई शूटिंग नहीं जो...'
अदिति ने सिद्धार्थ पर लुटाया प्यार
इस कपल ने मार्च में गुपचुप सगाई की थी। वहीं अब अदिति ने अपने होने वाले पति को जन्मदिन की बधाई दी है। अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) ने बुधवार शाम अपने इंस्टा पर सिद्धार्थ संग तीन अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं और इसकी के साथ प्यार भरा मैसेज भी लिखा है। पहली तस्वीर में अदिति और सिद्धार्थ शानदार लुक में नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
सिद्धार्थ ने ब्लैक सूट तो वहीं, आदिति खूबसूरत ड्रेस में नजर आ रही हैं। फैंस कयास लगा रहे हैं कि ये तस्वीर सगाई की है। इसके कैप्शन में लिखा है- जन्मदिन मुबारक हो मेरे मैनीकॉर्न। जिंदगी भर के लिए खुशी, प्यार की धूल और खुशियों की गांठ बांध ली है। आपको ढेर सारा प्यार और आपके चाहने वालों की ओर से भी आपको शुभकामनाएं।
अदिति-सिद्धार्थ की लव स्टोरी
अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने साल 2021 की तमिल-तेलुगु फिल्म 'महा समुद्रम' के सेट से शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों को कई बार एक साथ मीडिया ने अपने कैमरों में कैद किया गया था। बता दें, अदिति राव हैदरी ने सत्यदीप मिश्रा से शादी की थी। हालांकि, ये रिश्ता ज्यादा सालों तक नहीं चला और दोनों ने साल 2013 में तलाक ले लिया था।
