यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सगाई के बाद पहली बार सपोर्ट हुईं Aditi Rao Hydari, पैपराजी को देख छुपाई इंगेजमेंट रिंग
अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) और सिद्धार्थ (Siddharth) की शादी की खबरें आई थी लेकिन गुरुवार को इस कपल ...और पढ़ें

HighLights
- अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ की हुई सगाई
- सगाई कर मुंबई लौटीं अदिति राव हैदरी
- पैपराजी को देख एक्ट्रेस ने छुपाई अपनी रिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। एक्ट्रेस की इस खुशी की वजह है उनकी सगाई। जो उन्होंने हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड और एक्टर सिद्धार्थ (Sidharth) से की है। पिछले काफी समय से अदिति और सिद्धार्थ एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।
अब दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे। सगाई के बाद पहली बार अदिति राव हैदरी एयरपोर्ट पर नजर आई। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री का वीडियो वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें- बॉलीवुड के इन सितारों ने रचाई थी सीक्रेट वेडिंग, एक ने तो फिल्म की शूटिंग से ब्रेक लेकर लिए थे फेरे
अदिति राव हैदरी पहुंची मुंबई
बुधवार को अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ की शादी की खबरें आई थी, लेकिन गुरुवार को इस कपल ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर खुलासा किया कि शादी की बल्कि सगाई की है। शनिवार को अभिनेत्री मुंबई पहुंची। जहां उन्हें पैपराजी से अपने कैमरे में कैद किया। इस दौरान एक्ट्रेस के चेहरे पर सगाई की खुशी साफ-साफ नजर आई।
View this post on Instagram
पैप्स ने पूछा जीजा जी कहा है
इस दौरान पैपराजी ने उन्हें देखते ही सगाई की बधाइयां दीं। साथ ही पूछा कि जीजा जी नहीं आए। ये सवाल सुन एक्ट्रेस हंसते हुए बोलती हैं वो गए शूटिंग पर। मैं अपने साथ मासी को लेकर आई हूं। इसके एक्ट्रेस पैपराजी को पोज देती हैं।
वानापार्थी के मंदिर की सगाई ?
कहा जा रहा है कि इस कपल ने अपने ट्रेडिशनल रीति-रिवाजों से वानापर्थी के मंदिर में सगाई की। इस जगह से एक्ट्रेस का खास रिश्ता है। एक्ट्रेस के नाना वानापर्थी संस्थान के आखिरी शासक थे। इसके अलावा उनका ताल्लुक एक शाही परिवार से हैं।
अदिति-सिद्धार्थ की लव स्टोरी
अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने साल 2021 की तमिल-तेलुगु फिल्म 'महा समुद्रम' के सेट से शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों को कई बार एक साथ सपोर्ट किया गया। वहीं बीते साल कपल ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को कंफर्म किया था।
