यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Aditi Rao Hydari ने छाता लेकर कान्स में किया 'गजगामिनी वॉक', विदेश में भी छाईं 'हीरामंडी की बिब्बोजान'
ऐश्वर्या राय बच्चन जैकलीन फर्नांडीज कियारा आडवाणी के बाद अब अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) कान्स फिल्म फेस्टिवल में ...और पढ़ें

HighLights
- कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुईं अदिति राव हैदरी
- अदिति राव हैदरी आज करेंगी रेड कारपेट पर वॉक
- सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक्ट्रेस का गजगामिनी वॉक
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हीरामंडी में बिब्बोजान के किरदार में नजर आ चुकी अभिनेत्री अदिति राव हैदरी इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। इस खुशी की वजह है, उनका कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल होना। 77वां कान्स फिल्म फेस्टिवल 14 मई से शुरू हुआ था और 25 मई तक चलेगा।
इस इवेंट के शुरुआती दिनों में कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेज ने रेड कारपेट पर जलवा बिखेरा, जिनमें ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan ), जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez), कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) का नाम शामिल है।
वहीं, बिब्बोजान भी रेड कारपेट पर चलने वाली हैं, लेकिन इससे पहले उनकी एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसे खुद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।
यह भी पढे़ं- जब 'गजगामिनी चाल' की शूटिंग के दौरान बढ़ा बिब्बोजान का वजन, 10 दिन का समय मांगने पर भंसाली ने कही थी ऐसी बात
अदिति राव हैदरी का देसी लुक
अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) ने बुधवार को रेड कारपेट पर चलने से पहले भारत पवेलियन के एक इवेंट में हिस्सा लिया था। इस इवेंट में अदिति देसी लुक में नजर आई थीं। इस मौके पर उन्होंने गोल्डन अनारकली सूट पहना हुआ था, जिसमें खूबसूरत लग रही थीं।
अदिति ने कान्स में किया 'गजगामिनी वॉक'
इसके बाद देर शाम अभिनेत्री ने अपनी टीम के साथ एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कान्स की सड़कों पर 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' की चर्चित 'गजगामिनी वॉक' करते हुए दिख रही हैं। बता दें, हीरामंडी की बिब्बोजान एक इंटरनेशनल ब्यूटी प्रोडक्ट की ब्रांड एंबेस्डर के रूप में इस फिल्म इवेंट में शामिल हुई हैं।
तीसरी बार कान्स पहुंचीं एक्ट्रेस
बता दें, साल 2022 में अदिति ने कान्स के रेड कारपेट पर डेब्यू किया था। साल 2023 में भी उन्होंने अपना जलवा बिखेरा था और अब एक बार फिर वह इसमे शामिल होने जा रही हैं। ये तीसरी बार है, जब अभिनेत्री फैशन के सबसे बड़े शो का हिस्सा बन रही हैं।
