Adipurush में भगवान श्रीराम की भूमिका निभाने के लिए प्रभास को मिले 150 करोड़ रुपये, जानें अन्य कलाकारों की फीस
Adipurush Prabhas Fees आदिपुरुष में प्रभास और कृति सेनन की अहम भूमिका है। उन्होंने फिल्म में भगवान श्रीराम की भूमिका निभाई है। इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता है। वह जल्द कई फिल्मों में नजर आनेवाले है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Adipurush Prabhas Fees: प्रभास की फिल्म आदि पुरुष का ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया है। इस ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में उनके अलावा कृति सेनन, सैफ अली खान और सनी सिंह की भी अहम भूमिका है। अब उनकी फीस की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसे जानकर फैंस भी दंग है।
आदि पुरुष इस वर्ष की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है
आदि पुरुष का निर्देशन ओम राउत ने किया है। यह इस वर्ष की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म चर्चा का विषय बनी हुई है। आदि पुरुष 500 करोड़ रुपए में बनाई गई है। इतना ही नहीं, इस फिल्म के बड़े बजट के अलावा कलाकारों को भी मोटी रकम दी गई है। इस फिल्म को काफी बड़े स्तर पर शूट भी किया गया है। सभी को इस फिल्म से बहुत अपेक्षाएं है।
प्रभास को भगवान श्रीराम की भूमिका के लिए 150 करोड़ रुपए फीस दी गई है
बॉलीवुड लाइफ के अनुसार प्रभास को भगवान श्रीराम की भूमिका निभाने के लिए डेढ़ सौ करोड़ रुपए बतौर फीस दी गई है। आगे जानकारी दी है कि कृति सेनन को माता सीता की भूमिका के लिए 4 करोड़ रुपए दिए गए हैं। रावण की भूमिका के लिए सैफ अली खान को ₹12 करोड़ दिए गए हैं। वहीं, भगवान लक्ष्मण की भूमिका के लिए सनी सिंह को डेढ़ करोड़ रुपए दिए गए हैं।
आदि पुरुष रामायण पर आधारित फिल्म है
गौरतलब है कि आदि पुरुष रामायण पर आधारित फिल्म है। इसका निर्देशन ओम राउत ने किया है। इस फिल्म का निर्माण टी-सीरीज ओम राउत, प्रसाद सुतार और युवी क्रिएशन ने किया है। यह फिल्म 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
आदि पुरुष को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता है
आदि पुरुष को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता है। इसके ट्रेलर के पहले आए टीजर को लेकर विवाद भी हुआ था। हालांकि, अब चीजें बदल गई है। प्रभास की इसके पहले फिल्म बाहुबली आई थी। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा व्यापार किया था। यह फिल्म 2 भागों में बनाई गई थी। इस फिल्म में कई और भी कलाकारों की अहम भूमिका है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।