Actresses From UP: उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं ये एक्ट्रेस, देखें- आपके शहर से हैं कौन?
Actresses From Uttar Pradesh बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। इनमें दिशा पाटनी पूजा बत्रा प्रियंका चोपड़ा लारा दत्ता श्वेता तिवारी का नाम शामिल है जो आप काफी फेमस हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। सोशल मीडिया पर हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री का आधार उत्तर प्रदेश में होने की मांग लंबे समय से चली आ रही है। अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में देश की सबसे बड़ी और खूबसूरत फिल्म सिटी बनाने की घोषणा कर दी है। फिल्म सिटी बनाने के लिए यमुना प्राधिकरण एवं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शासन को प्रस्ताव भी भेज दिया है। लोगों को कहना है कि उत्तर प्रदेश से कई स्टार्स आते हैं, जिनकी वजह से बॉलीवुड में कई फिल्में आती हैं। ऐसे में जानते हैं बॉलीवुड में उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली कौन-कौन सी एक्ट्रेस हैं...
पूजा बत्रा
पूजा बत्रा बॉलीवुड में आज जाना पहचाना नाम है। लेकिन, एक्ट्रेस उत्तर प्रदेश के फैजाबाद की रहने वाली हैं। उन्होंने फैजाबाद के केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाई भी की है। एक्ट्रेस सिर्फ मॉडलिंग में ही नहीं, खेल में भी काफी आगे रही हैं। एक्ट्रेस बॉलीवुड की कई फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं।
View this post on Instagram
Always take the Highroad 🙏#Yogawithpoojabatra 🧘♀️📸 @uday_1492
लारा दत्ता
एक्ट्रेस लारा दत्ता का जन्म भी उत्तर प्रदेश में ही हुआ है। एक्ट्रेस उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की रहने वाली हैं। एक्ट्रेस ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर अपनी खास खास पहचान बना ली थी और उसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम भी किया।
View this post on Instagram
दिशा पाटनी
दिशा पाटनी भी उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले हैं। उनके पिता अभी भी बरेली में ही रहते हैं और हाल ही में बरेली में उनके कोरोना वायरस के टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके साथ ही एक्ट्रेस अपने घर बरेली जाती रहती हैं, जहां फैंस उनका इंतजार करते हैं।
View this post on Instagram
श्वेता तिवारी
श्वेता तिवारी का जन्म भी उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में हुआ है। एक्ट्रेस ने ना सिर्फ फिल्मों में खास खास पहचान बनाई है, जबकि टीवी इंडस्ट्री में भी एक्ट्रेस का जाना पहचाना नाम है।
View this post on Instagram
प्रियंका चोपड़ा
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली हैं। वैसे तो एक्ट्रेस का जन्म झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था। हालांकि, आर्मी बैकग्राउंड होने की वजह से एक्ट्रेस बरेली में भी रही हैं। एक्ट्रेस ने अब बॉलीवुड में ही नहीं, हॉलीवुड में भी अपना खास स्थान बनाया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।