Sushmita Sen की बेटी रिनी ने अपनी लव लाइफ को लेकर दी प्रतिक्रिया, ब्वॉयफ्रेंड के बारे में कही ये बात
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सुष्मिता सेन की बेटी रिनी भी उनकी तरह आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। वह जल्द ही बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाली हैं। फिल्मों में आने से पहले ही रिनी सेन की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सुष्मिता सेन की बेटी रिनी भी उनकी तरह आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। वह जल्द ही बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाली हैं। फिल्मों में आने से पहले ही रिनी सेन की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। रिनी सेन अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं।
साथ ही सोशल मीडिया के जरिए वह अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी बताती रहती हैं। अब रिनी सेन ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को लेकर प्रतिक्रिया दी है। रिनी सेन ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर आस्क मी एनीथिंग (Ask Me Anything) सेशन शुरू किया। इस सेशन के दौरान रिनी सेन ने अपने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए हैं। बहुत से फैंस ने उनके ब्वॉयफ्रेंड्स को लेकर भी सवाल किए हैं।
रिनी सेन से एक फैन ने पूछा कि क्या उनका ब्वॉयफ्रेंड है ? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा- 'फोकस काम है।' वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने रिनी सेन से पूछा, 'एक्स ब्वॉयफ्रेंड के बारे में बताओ।' इस पर उन्होंने ने अपने जवाब में लिखा, 'इसके बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है।' वहीं तीसरे फैन ने रिनी सेन से उनके फ्यूचर ब्वॉयफ्रेंड के बारे में पूछा है।
रिनी सेन ने अपने फ्यूचर ब्वॉयफ्रेंड के बारे में कहा, 'काश मैं इसका जवाब दे पाती।' इसके अलावा सुष्मिता सेन की बेटी से फैंस और कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल किए हैं। गौरतलब है कि रिनी सेन इस समय फिल्म 'तारे जमीन पर' के अभिनेता दर्शील सफारी के साथ एक फिल्म में काम कर रही हैं। ऐसे में बहुत बार उनका नाम दर्शील सफारी के साथ ही जुड़ा है।
खबरों की मानें तो दोनों 'ड्रामायम' नामक फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में 'सुचित्रा पिल्ले' की अहम भूमिका होगी। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खुराना कर रहे हैं। सुष्मिता सेन बॉलीवुड अभिनेत्री हैं और कई फिल्मों में काम कर चुकी है। उनकी दो बेटियां हैं, दोनों गोद ली हुई है। सुष्मिता सेन कई शो और फिल्मों में भी नजर आती हैं। सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स रह चुकी हैं। उनकी सोशल मीडिया पर बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है।