Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अपने इस आलीशान घर को बेचना चाहती हैं सनी लियोनी ? एक एकड़ की प्रॉपर्टी में 6 बेडरूम के साथ मौजूद है लग्जरी सुइट और बार भी

    By Anand KashyapEdited By:
    Updated: Tue, 15 Jun 2021 01:27 PM (IST)

    बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री सनी लियोनी फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब वह अपने लॉस एंजेलिस वाले घर को लेकर चर्चा में हैं। लॉस एंजेलिस में सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर का बेहद खूबसूरत घर है

    Hero Image
    बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर, Instagram: sunnyleone

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री सनी लियोनी फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब वह अपने लॉस एंजेलिस वाले घर को लेकर चर्चा में हैं। लॉस एंजेलिस में सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर का बेहद खूबसूरत घर है, लेकिन इन दिनों ने अपने इस आलीशान घर को बेचने का फैसला किया है। हालांकि वह अपना लॉस एंजेलिस का घर क्यों बेचना चाहते हैं इसकी वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार सनी लियोनी और डेनियल वेबर का यह शानदार और लग्जरी घर करीब एक एकड़ में फैला है। उनका यह घर पहाड़ों और हरियाली के बीच में घ‍िरा हुआ है। सनी लियोनी और डेनियल वेबर का घर ट्रेड‍िशनल-स्टाइल्ड है, जिसके हर कमरे हल्के और ब्राइट इंट‍िर‍ियर्स से सजावट है। अभिनेत्री के इस घर में 6 बेडरूम, स्टाफ क्वार्टर, गेस्ट लॉफ्ट जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं।

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

    सनी लियोनी के घर में लिविंग रूम, फैमिली रूम, डाइन‍िंग रूम, रिमॉडल्ड क‍िचन और एक बार भी है। घर के आउटडोर पर एक स्व‍िम‍िंग पूल भी है। जिसमें वह अक्सर पति डेनियल वेबर और अपने बच्चों के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। सनी लियोनी का लॉस एंजेलिस में यह घर खुले स्पेस और प्राइवेसी को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

    इतना ही नहीं उनके इस घर में एक लग्जरी प्राइमरी सुइट भी है। इस प्राइमरी सुइट में फायरप्लेस, वाक-इन-क्लोसेट, डबल रेन शावर और बेहतरीन बाथ टब है। पिछले साल सनी लियोनी अपने जन्मदिन के मौके पर अपने घर में मौजूद थीं। जहां से उन्होंने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें भी साझा की थीं। वहीं हाल ही में कोरोना अनलॉक के बाद सनी लियोनी हाल ही में मुंबई में स्पॉट हुईं।

    सनी लियोनी को तीनों बच्चों के साथ स्पॉट किया गया है, जिसमें वह एक कांचनूमा गेट से बहार निकलती हुई दिख रही हैं। उनके एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेत्री ब्लैक टी-शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में कोविड प्रोटोकॉल्स का पालन करती दिख रही हैं। वहीं वीडियो में वह आगे विक्टरी का साइन बनाते हुए पोज देती हुआ दिखाई दे रही हैं।