Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Riva Arora: 13 साल की रीवा अरोड़ा को गिफ्ट में मिली 44 लाख की कार, यूजर्स ने पूछा- ड्राइविंग लाइसेंस कहां है?

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Mon, 20 Mar 2023 03:35 PM (IST)

    Riva Arora चाइल्ड आर्टिस्ट रीवा अरोड़ा सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनकी एक पोस्ट पर लाखों लाइक्स आते हैं। यह एक्ट्रेस की बढ़ती पॉपुलैरिटी का ही नतीजा है कि उनके फॉलोअर्स की संख्या कई ज्यादा हो गई है।

    Hero Image
    File Photo of Actress Riva Arora. Photo Credit: Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। 'उरी' फेम रीवा अरोड़ा अपने लुक्स को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस चाइल्ड आर्टिस्ट हैं, लेकिन जिस तरह की उनकी अदाएं हैं, उसे देख उनकी उम्र का सही अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। रीवा अरोड़ा की उम्र को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बहस भी हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक्ट्रेस ने इन बातों को दरकिनार करते हुए हमेशा अपने काम पर फोकस किया है। यही वजह है कि एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। इसी लोकप्रियता का नतीजा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अब उनके 10 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। उनकी इस खुशी को सेलिब्रेट करने के लिए उनकी मां निशा अरोड़ा ने उन्हें ब्रांड न्यू कार गिफ्ट की है।

    रीवा अरोड़ा ने शेयर की फोटो

    रीवा अरोड़ा फिल्म इंडस्ट्री की वह चाइल्ड आर्टिस्ट हैं, जिन्होंने कम लेकिन नामी प्रोजेक्ट्स में काम किया है। उनके काम को हमेशा ही बड़े पर्दे पर सराहना मिली है। फैंस उनकी फोटो और वीडियो को भी पसंद करते हैं। यही वजह है कि उनका कोई भी पोस्ट मिनटों में वायरल हो जाता है। हाल ही में रीवा अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर 10 मिलियन फॉलोअर्स होने की खुशी सेलिब्रेट की। उनकी मां ने उन्हें ऑडी क्यू 3 कार गिफ्ट की, जिसकी कीमत आपके होश उड़ा सकती है।

    (Photo Credit: Riva Arora Instagram)

    इतनी महंगी है कि रीवा की कार

    रीवा अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस रेड कलर की थाई हाई स्लिट ड्रेस में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी नई कार के साथ कई तस्वीरें खिंचवाई। साथ में 10 मिलियन को दर्शाते हुए गुब्बारे के साथ पोज भी दिया। रीवा अरोड़ा को जो कार गिफ्ट की गई है, उसकी कीमत करीब 44 लाख रुपये है।

    उम्र को लेकर फिर छिड़ी बहस

    रीवा अरोड़ा ने जैसे ही 10 मिलियन फॉलोअर्स होने और इसी खुशी में कार खरीदने की खबर फैंस के साथ शेयर की,वैसे ही कमेंट सेक्शन में उन्हें ट्रोल करने वालों की भरमार आ गई। उनकी उम्र को लेकर एक बार फिर बहस शुरू हो गई है। कई यूजर्स ने पूछा कि 13 साल की होने के नाते क्या उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस है? एक यूजर ने सवाल किया कि क्या वह ड्राइव कर सकती है?

    हालांकि, उनकी फैन फॉलोइंग में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने उन्हें इस बात के लिए बधाई दी। एक्ट्रेस के कई फैंस ने उनकी सफलता पर बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।