Rani Chatterjee: भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी के ठुमके देख कायल हुए फैंस, वायरल हुआ एक्ट्रेस का यह वीडियो
Rani Chatterjee रानी चटर्जी काफी पॉपुलर शख्सियत हैं। उन्होंने कुछ टीवी शो भी किए हैं और इस प्लेटफॉर्म पर भी लोगों ने खुले दिल से उनका स्वागत किया। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया जिसे देखने के बाद फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।
नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस रानी चटर्जी अक्सर फैंस के बीच बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। फैंस के बीच वह अपनी फिल्मों और अदाकारी के अलावा कूल लुक और खूबसूरती के लिए भी चर्चित हैं। 40 पार की उम्र में भी वह खुद को इस कदर रखती हैं कि, उनके चाहने वाले उनकी तारीफ करते नहीं थकते।
रानी के डांस ने मचाया धमाल
हाल ही में इस खूबसूरत बाला ने भोजपुरी रैप सॉन्ग पर डांस का एक रील शेयर किया, जिसे तीन हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। रानी चटर्जी ने स्मार्ट मूव्स देख दर्शक भी हैरान हैं कि 43 की उम्र में भी वह इतना परफेक्ट डांस कैसे कर सकती हैं।
फैंस ने बांधे तारीफों के पुल
रानी चटर्जी के डांस वीडियो की फैंस ने काफी तारीफ की है। ब्लैक टीशर्ट, ब्लू डेनिम और उस पर रेड लिपस्टिक लगाए रानी ने रैप सॉन्ग पर ठुमके लगाए हैं, जिसमें वह गदर मचा रही हैं। उनके वीडियो के देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'सुपर रानी दीदी, सुपर से भी ऊपर भोजपुरी की रानी।' एक फैन ने कमेंट किया, 'फिल्टर अच्छा नहीं है...बाकी वीडियो झक्कास है।'
जानें रानी चटर्जी के बारे में
भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी का असली नाम साहीबा शेख है। मालूम हो कि रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) की फिल्म 'ससुरा बड़ा पइसावाला' से की थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने 'जानम', 'इच्छाधारी' सहित कई फिल्मों में काम किया। 2022 में उनकी फिल्म 'लेडी सिंघम' रिलीज हुई थी, जिसमें उन्हें पुलिस के किरदार में देखा गया था।
वर्तमान में रानी चटर्जी को सीरियल 'मस्त मौली' में देखा जा सकता है। शो में उनके कैरेक्टर का नाम 'राजकुमारी महेंद्र सिंह' है
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।