'जानेमन आह' के लिए परिणीति चोपड़ा ने दी थी वरुण धवन को इस तरह से KISS करने की सलाह, बताया कैसे किया था शूट
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अभिनेता वरुण धवन के साथ अपने किसिंग सीन को लेकर बड़ी बात कही है। इन दोनों ने आज तक किसी भी फिल्म में मुख्य कलाकार के तौर पर साथ में काम नहीं किया है

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अभिनेता वरुण धवन के साथ अपने किसिंग सीन को लेकर बड़ी बात कही है। इन दोनों ने आज तक किसी भी फिल्म में मुख्य कलाकार के तौर पर साथ में काम नहीं किया है, लेकिन वरुण धवन और परिणीति चोपड़ा को फिल्म ढिशूम के गाने में 'जानेमन आह' में साथ देखा गया था। इस गाने में दोनों ने एक किसिंग सीन भी दिया था।
अपने इसी किसिंग सीन को लेकर अब परिणीति चोपड़ा के बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि इस गाने को पहले वरुण धवन और फिल्म की टीम किसिंग सीन को फेक दिखाना चाहती थी, लेकिन खुद परिणीति चोपड़ा ने ऐसा करने से मना कर दिया और सीधे किस करने की सलाह दी। यह बात परिणीति चोपड़ा ने एक इवेंट में कही है। गुरुवार को वह अभिनेता वरुण धवन के साथ मुंबई के एक इवेंट पर स्पॉट हुईं।
इस इवेंट पर इन दोनों ने फिल्म ढिशूम में अपने किसिंग को लेकर बात की। परिणीति चोपड़ा और वरुण धवन के इवेंट के वीडियो को सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में परिणीति चोपड़ा कहती हैं, 'रोहित (ढिशूम फिल्म के निर्देशक रोहित धवन) जैसे ही सेट से निकला तो उसने वीडी (वरुण धवन) को याद दिलाया कि वो परिणीति का आज किस करे।'
वीडियो में परिणीति चोपड़ा आगे कहती हैं, 'पहले हमने एक-दो टेक किए और सोचा की फेक करेंगे, ऑफ कैमरा चलेगें जाएंगे।' इसके बाद वरुण धवन कहते हैं, 'तो परिणीति ने कहा कि ये सब मत करो, किस आज की जरूरत है, तो सीधा किस करो, ये सब मत करो। इसके बाद मैं सीधा से लड़का मैंने किस कर दिया।' इस पर परिणीति चोपड़ा कहती हैं, 'इसके बाद हमने सभी क्रू के सामने किस कर दिया और वहां मौजूद सभी लोग हैरान हो गए थे'।
किसिंग सीन पर बात करने वाला परिणीति चोपड़ा और वरुण धवन का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों कलाकारों के फैंस वीडियो को पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म ढिशूम साल 2016 में आई थी। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ जॉन अब्राहम और अक्षय खन्ना सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।