Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सलमान खान ने इस एक्टर की पत्नी के साथ किया जोरदार डांस, सोशल मीडिया पर छाया 'दबंग खान' का ये फनी डांस

    By Anand KashyapEdited By:
    Updated: Tue, 28 Dec 2021 10:45 AM (IST)

    बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान ने 27 दिसंबर को अपना 56वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने करीबी दोस्तों के लिए पनवेल वाले फार्महाउस पर पा ...और पढ़ें

    Hero Image
    अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा, तस्वीर : Instagram: geneliad

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान ने 27 दिसंबर को अपना 56वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने करीबी दोस्तों के लिए पनवेल वाले फार्महाउस पर पार्टी भी रखी। इस पार्टी में कई फिल्मी सितारों ने भी हिस्सा लिया। वहीं बहुत से बॉलीवुड सितारों ने सलमान खान को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। बॉलीवुड अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा ने भी उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जेनेलिया डिसूजा ने सोशल मीडिया पर सलमान खान के साथ अपना एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह दिग्गज अभिनेता के साथ डांस करती हुई दिख रही हैं। जेनेलिया डिसूजा मशहूर अभिनेत्री और अभिनेता रितेश देशमुख की पत्नी हैं। जेलेनिया डिसूजा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। जेनेलिया डिसूजा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सलमान खान के साथ डांस करते हुए वीडियो शेयर किया है।

    वीडियो में जेनेलिया डिसूजा और सलमान खान जोरदार डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह दोनों डांस करते हुए जोर-जोर से चिल्ला भी रहे हैं। वीडियो में जेनेलिया डिसूजा और सलमान खान एक ही कलर की ड्रेस में दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए जेनेलिया डिसूजा ने सलमान खान को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'सबसे बड़े दिल वाले इंसान को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। भगवान करे आपको दुनिया की सारी खुशियां नसीब हो। आपको प्यार और बेहतर स्वास्थ्य मिले। हम सभी आपको बहुत प्यार करते हैं। आज भाई का बर्थडे है।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Genelia Deshmukh (@geneliad)

    जेनेलिया डिसूजा और सलमान खान के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों कलाकारों के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि सलमान खान ने अपना 56वां जन्मदिन अपने पनवेल फार्महाउस पर सेलिब्रेट किया था। भाईजान के फार्महाउस पर सेलिब्रेशन के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे हैं। बॉबी देओल, संगीता बिजलानी, सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान, निखिल द्विवेदी, रजत शर्मा, वत्सल सेठ, अतुल अग्निहोत्री, अलवीरा खान अग्निहोत्री जैसे सेलेब्स शामिल हुए थे।

    वहीं अपने 56वें जन्मदिन से एक दिन पहले सलमान खान को एक बड़े हादसे का सामना करना पड़ा था। रविवार को सलमान खान को एक सांप ने काट लिया था। अभिनेता के साथ यह हादसा उनके पनवेल वाले फार्महाउस पर हुआ था। वहीं जैसे की सलमान खान के फैंस और करीबियों को उनके साथ हुए इस हादसे के बारे में पता चलो तो हर कोई उनकी सलामती की दुआ मांगने लगा था।